फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 days later, the tigress seen in the camera in the rubber factory

21 दिन बाद रबर फैक्टरी में लगे कैमरे में दिखी बाघिन

Fri, 27 Nov 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
21 days later, the tigress seen in the camera in the rubber factory
Tiger Reserve - फोटो : demo photo

काफी समय से बाघिन का पता न लगने की वजह से परेशान थे वन विभाग के अफसर
विज्ञापन

लगातार सटीक लोकेशन मिलने पर वन विभाग बेहोश कर पकड़ने की बनाएगा योजना

फतेहगंज पश्चिमी। पिछले कई महीनों से रबर फैक्टरी में चहलकदमी कर रही बाघिन की फुटेज 21 दिन बाद फिर कैमरों में कैद हुईं है। कैमरे में बाघिन दिखने से वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। लगातार सटीक लोकेशन मिलने पर डीएफओ भरतलाल ने बाघिन को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाने की बात कही है।

रबर फैक्टरी के जंगल में पिछले आठ महीने से भी अधिक समय से घूम रही बाघिन वन विभाग टीम के साथ लुका छुपी का खेल खेल रही है। पिछले आठ महीनों में वह 15 से 20 दिन तक गायब रहने के बाद दिखती रही है। इस बार भी उसकी लोकेशन चार नवंबर से ट्रेस नहीं हो पा रही थी। जिससे वन विभाग के अफसर भी परेशान थे। टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को सुबह करीब छह बजे कोयला प्लांट और मंदिर के बीच मौजूद चूने वाली कोठी के पास लगे कैमरे में बाघिन की फुटेज कैद हुईं है। 21 दिन के बाद बाघिन एक बार फिर दिखने से वन विभाग की टीम में उत्साह है। पिछले कई महीने से वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने की योजना बना रहे है मगर बाघिन के सामने वन विभाग की सभी योजनाएं फेल होती नजर आई हैं। 45 से अधिक कैमरे और पांच पिजड़े बाघिन को पकड़ने के लिए लगाए गए है। बाघिन को फांसने के लिए खुले में बकरे भी बांधे गए हैं। डीएफओ भरत लाल के मुताबिक 21 दिन के बाद बाघिन एक बार फिर सामने आई है। लगातार सटीक लोकेशन मिलती रही तो बाघिन को इस बार बेहोश कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed