{"_id":"5cd9c851bdec22074a6adeb1","slug":"201557776465-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के बाद अब वाराणसी जाकर करेंगे मोदी-मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के बाद अब वाराणसी जाकर करेंगे मोदी-मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के बाद अब वाराणसी जाकर भाजपाई करेंगे मोदी-मोदी
0 पीएम के निर्वाचन क्षेत्र में जाने का आया फरमान, चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर मतदान के बाद भाजपाइयों को अभी आराम नहीं मिलने वाला। पार्टी ने सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को वाराणसी आने का फरमान जारी किया है। पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में अब स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अगले कुछ दिनों के लिए जाकर वहां चुनाव का प्रचार करेंगे।
लोकसभा चुनाव के सातवें एवं आखिरी चरण में सूबे की बची हुई सभी सीटों के लिए 19 मई को मतदान होना है। इसमें पीएम मोदी की वाराणसी, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की गाजीपुर एवं अपना दल की अनुप्रिया पटेल की मिर्जापुर सीट शामिल है। वाराणसी सीट को केंद्र मानकर 17 मई की शाम पांच बजे तक भाजपा को चुनावी प्रचार करना है। इसके लिए भाजपा काशी प्रांत की ओर से प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। 12 मई को हुए मतदान के बाद ही पार्टी नेताओें को यह फरमान मिल गया था। एक दिन चुनावी थकान मिटाने के बाद अब मंगलवार से ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी वाराणसी जाकर अपना डेरा जमा लेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक अगले कुछ दिन पार्टी के सभी प्रमुख नेता वाराणसी में ही रहेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी अंतिम चरण में वाराणसी गए थे। पीएम मोदी ने भी तब रोड शो निकाला था। परिणाम हमारे सामने है। भाजपा ने वहां क्लीन स्वीप कर लिया था। लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होने जा रहा है।