फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की कम हो जाएंगी 800 बर्थ

दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की कम हो जाएंगी 800 बर्थ

Sat, 11 May 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की कम हो जाएंगी 800 बर्थ
दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की कम हो जाएंगी 800 बर्थ
विज्ञापन

0 स्लीपर के यात्रियों को झटका, दुरंतो एक्सप्रेस के बंद होने से कम हो जाएंगी बर्थ
0 हमसफर में हैं सिर्फ एसी थर्ड के कोच, प्रयागराज से भी कम हो रहा एक स्लीपर का कोच

प्रयागराज। स्लीपर श्रेणी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने झटका दिया है। रेलवे द्वारा प्रयागराज एक्सप्रेस से स्लीपर का एक कोच कम करने एवं दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिए जाने से नई दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी की 800 बर्थ कम हो जाएगी। इससे उन यात्रियों को परेशानी होगी जो स्लीपर श्रेणी में ही सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में अब स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों के समक्ष प्रयागराज एक्सप्रेस का ही विकल्प रह गया है। दुरंतो के बंद होने के बाद प्रयागराज में भी स्लीपर श्रेणी में पहले के मुकाबले प्रतीक्षा सूची बढ़ना तय है।
दरअसल उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार नौ मई को ही एलान किया है कि दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस सिर्फ 12 सितंबर तक ही चलेगी। इसके बाद हमसफर एक्सप्रेस को 13 सितंबर से हर रोज चलाया जाएगा। अभी हमसफर और दुरंतो का संचालन सप्ताह में तीन-तीन दिन ही होता है। हमसफर एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें सभी 18 कोच थर्ड एसी श्रेणी के हैं, जबकि दुरंतो में स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के पांच, एसी टू के दो एवं एसी फर्स्ट का एक कोच है। इसके अलावा 13 सितंबर से ही प्रयागराज एक्सप्रेस से स्लीपर श्रेणी का एक कोच हट जाएगा। दुरंतो और प्रयागराज के स्लीपर कोच में 80 बर्थ है। दुरंतो के नौ और प्रयागराज का एक कोच कम हो जाने के बाद जंक्शन से नई दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी में 800 बर्थ कम हो जाएगी। वहीं हमसफर एक्सप्रेस के रूप में दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक नई ट्रेन तो मिल जाएगी, लेकिन उसमें सभी कोच थर्ड एसी श्रेणी के ही हैं। इसके सभी कोच में कुल 72 बर्थ है। इस हिसाब से थर्ड एसी में हर रोज 1296 बर्थ यात्रियों को मिलेगी। लेकिन फ्लेक्सीफेयर होने की वजह से हमसफर एक्सप्र्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
‘स्लीपर मेें सफर करने वाले यात्रियों के लिए अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। देखा जाएगा कि दुरंतो बंद होने के बाद स्लीपर श्रेणी की जो बर्थ कम हुई है उसकी भरपाई कैसे हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ, डीआरएम, इलाहाबाद मंडल।
00000000000000000
दुरंतो एक्सप्रेस में उपलब्ध बर्थ
फर्स्ट एसी 24
एसी टू 156
एसी थ्री 360
स्लीपर 720
0000000000000
हमसफर एक्सप्रेस में उपलब्ध बर्थ
एसी थ्री 1296
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed