फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीमाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे 13 अंतरराज्यीय बैरियर

सीमाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे 13 अंतरराज्यीय बैरियर

Sat, 11 May 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सीमाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे 13 अंतरराज्यीय बैरियर
यूपी-एमपी बॉर्डर पर 13 अंतरराज्यीय बैरियर से होगी निगरानी
विज्ञापन


सीपीएमएफ रहेगी तैनात, अनाधिकृत व्यक्तिों के प्रवेश पर लगेगी रोक
सीमावर्ती जनपदों पर भी इतने ही बैरियर लगाकर की जाएगी सुरक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए जिला पुलिस की ओर से व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत अन्य इंतजामात के साथ ही यूपी-एमपी बॉर्डर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 13 अंतरराज्यीय बैरियर बनवाए गए हैं। राज्य की सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा इन बैरियरों पर तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों पर होगा।
पुलिस अफसरों के मुताबिक, मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 30 कंपनी अर्धसैनिकल बल(सीपीएमएफ) के साथ ही छह कंपनी पीएसी, सात हजार के करीब सिविल पुलिस व लगभग आठ हजार होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। जिले को कुल 12 सुपर जोन में बांटा गया है जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में एक सुपर जोन बनाया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल पुलिस अधिकारी तैनात होगा। यह वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक स्तर का अफसर होगा। इसी तरह जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात होगा जो क्रमश: इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पद का पुलिसकर्मी होगा। अफसरों ने बताया कि चुनावों के दौरान सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश से अवांछित तत्वों के प्रवेश की आशंका है। ऐसे में यूपी-एमपी सीमा पर कुल 13 अंतरराज्यीय बैरियर बनवाए गए हैं। इन बैरियर पर सीपीएमएफ के जवान तैनात होंगे। इसके अलावा सीमावर्ती जनपदों से सटे इलाकों की निगरानी के लिए भी अलग-अलग इंट्री प्वाइंटों पर 13 बैरियर लगवाए जाएंगे। इसके अलावा जिले के भीतर 36 स्थानों पर अंत:जनपदीय बैरियर स्थापित कराए जाएंगे। इनमेें शहर के 10, गंगापार में 14 व यमुनापार के 12 बैरियर शामिल होंगे। अंत:जनपदीय बैरियर पर पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


72 और मोबाइल टीमें दौड़ेंगी
पुलिस अफसरों ने बताया कि अब तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड व स्टैटिक मजिस्ट्रेट टीमें भ्रमणशील हैं। शुक्रवार शाम से ऐसी 72 और टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमणशील कर दी जाएंगी। इनमें पुलिस के साथ ही सीपीएमएफ भी तैनात होगी जो क्षेत्र में चुनाव के मदद्देनजर होने वाली गतिविधियों पर सतत निगाह बनाए रखेंगी। इसके अलावा थानों में दो क्यूआरटी रिजर्व रखी जाएगी जिनमें एक में सीपीएमएफ जबकि दूसरी में पुलिस बल तैनात होगा। किसी भी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed