{"_id":"5bf9802fbdec2241ac3bc150","slug":"201543077935-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, मंत्री ने मेला क्षेत्र का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, मंत्री ने मेला क्षेत्र का किया मुआयना
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ कार्यों को तय समय पर पूरा करने की दी हिदायत
0 सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ ने मेला क्षेत्र का किया मुआयना, सर्किट हाउस में प्रगति की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सूचना, खेल, युवा कल्याण, विधाई एवं न्याय राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। संगम क्षेत्र में मीडिया सेंटर, सांस्कृतिक पंडाल, प्रदर्शनी स्थल मीडिया के लिए बनाए जा रहे शिविरों का मुआयना किया। सूचना निदेशक शिशिर और उप सचूना निदशेक डॉ. संजय राय ने कुंभ मेले की रूपरेखा और उसकी प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
सूचना राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उप निदेशक (सूचना) ने विभिन्न कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही पत्रकारों के लिए कुंभ मेले में दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। मीडिया सेंटर, प्रेस/मीडिया कैंप, मीडिया पास, सांस्कृतिक पंडाल, प्रदर्शनी स्थल की स्थापना आदि के बारे में विस्तार से बताया। सूचना निदेशालय सेे आए प्रोजेक्ट हेड ने भी अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कुंभ मेला क्षेत्र में संत-श्रद्धालु हित की सुविधाओं की भी जानकारी ली। ससाथ ही अफसरों को सजह रहकर समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप निदेशक नवलकांत तिवारी, विनोद कुमार पांडेय, हंसराज, दिनेश कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजदू थे। सूचना राज्यमंत्री को पत्रकारों से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई। मंत्री ने निराकरण कराने का आश्वासन दिया।