फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा समय से कराना चुनौती

आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा समय से कराना चुनौती

Sun, 09 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा समय से कराना चुनौती
आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा समय से कराना चुनौती
विज्ञापन

अब तक घोषित नहीं हो सका प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
कैलेंडर में 26 से 27 नवंबर तक प्रस्तावित है मुख्य परीक्षा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की मुख्य परीक्षा 25, 26 एवं 27 नवंबर को प्रस्तावित है लेकिन आयोग के लिए मुख्य परीक्षा समय से करा पाना किसी चुनौती से कम नहीं। आयोग अब तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर सका। परिणाम तो दूर, परीक्षा की उत्तरकुंजी तक जारी नहीं की जा सकती है।
आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन लाख 40 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों को अब परिणाम को बेसब्री से इंतजार है। पांच माह से अधिक समय बीत चुका है और आयोग अब तक परीक्षा की उत्तरकुंजी भी जारी नहीं कर सका है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आयोग प्रश्नों पर आपत्ति मांगेगा, इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और फिर परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा और तब परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में दो से ढाई माह का समय लगेगा जबकि आयोग के कैलेंडर में आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा 25 से 27 सितंबर तक प्रस्तावित है। इन परिस्थितियों में अगर आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम करने में अब और देर करता है तो प्रस्तावित तिथि पर मुख्य परीक्षा करा पाना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed