{"_id":"5a72187c4f1c1b8d268b7923","slug":"201517426812-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 200 स्थानों पर लगाए जाएंगे पैनिक बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 200 स्थानों पर लगाए जाएंगे पैनिक बटन
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माताएं-बहनें न घबराएं, खतरे
जानें तो पैनिक बटन दबाएं
- लीडर रोड, मोती पार्क में भूमिगत पॉर्किग स्थल का निर्माण होगा
- 25 चौराहों पर स्वचालित ट्रैफिक सिगनल लगाने का प्रस्ताव
- कटरा के नेतराम चौराहे का होगा सुंदरीकरण, निगम मुख्यालय बनेगा धरोहर
इलाहाबाद। स्मार्ट सिटी होने जा रही संगमनगरी में माताओं और बहनों को असुरक्षा की भावना से घबराने की जरूरत नहीं है। शहर में पहले चरण में दो सौ पैनिक बटन लगाए जाएंगे। खतरे की स्थिति में इस बटन को दबाने के कुछ समय बाद ही मौके पर मदद को पुलिस मौजूद होगी। पैनिक बटन स्मार्ट सिटी के इंट्रीगेटेड कंमाडिंग सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। जीपीएस से मिली लोकेशन पर एक नहीं तीन तरफ से पुलिस पहुंचकर शोहदों या बदमाशों को पकड़ लेगी। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कॉलेजों को चिह्नित कर लिया गया है।
यह प्रस्ताव बुधवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्मार्ट सिटी के लिए नामित आरवी एसोसिएट्स कंपनी के प्रतिनिधियों संग हुई बैठक में बनाने का निर्देश दिया। साथ ही एबीडी योजना में शामिल कटरा के नेतराम चौराहे के चारों ओर सड़कों को चौड़ाकर अगल बगल सुंदरीकरण के काम कराए जाएंगे। नगर निगम मुख्यालय भवन को धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा। महापौर के मुताबिक लीडर रोड(निगम वर्कशॉप) और मोती पार्क में जाम और पॉर्किंग की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए भूमिगत पॉर्किंग का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। ये पॉर्किंग स्थल कुंभ के पहले तैयार करने की योजना है।
महापौर ने शहर के 25 प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने की योजना के तहत स्वचालित एलईडी यातायात संकेतक(सिगनल) लगाने के काम को जल्द शुरू करने को कहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले चरण में शहर के प्रमुख स्थानों और स्कूल-कॉलेजों के पास 200 पैनिक बटन लगाए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। महापौर के मुताबिक ये सभी प्रस्तवा तीन फरवरी को स्मार्ट सिटी की बैठक में स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे।