{"_id":"5a6cba354f1c1b8e238b4fee","slug":"201517074997-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स न जमा करने पर व्यापारी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स न जमा करने पर व्यापारी को जेल
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33.36 लाख रुपये टैक्स न अदा करने पर व्यापारी को जेल
इलाहाबाद। पत्थर गिट्टी का कारोबार करनेे वाले मेजा के एक व्यापारी को टैक्स न जमा करनेे पर गिरफ्तार कर शनिवार को नैनी जेल भेज दिया गया। वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरके कुरील के मुताबिक एकलव्य स्वयं सहायता समूह भटौती कोहराड मेजा के भटौती की पहाड़ियों में उपलब्ध पत्थर को हथौड़े से तोड़कर बेचने का ठेका लिया। संस्था लगातार पत्थर तोड़कर गिट्टी भेज रही थी लेकिन कोई टैक्स नहीं जमा किया। खनन विभाग ने इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा से जानकारी एकत्र की। इसके बाद व्यापारी मुंशी लाल पर वर्ष 2009-10, 2010-11 एवं 2011-12 में कुल 33.36 लाख रुपये टैक्स लगाया गया लेकिन व्यापारी ने उसे नहीं जमा किया। शनिवार को व्यापारी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उससे टैक्स जमा करने को भी अवसर दिया लेकिन टैक्स न जमा करने पर उसे जेल भेज दिया गया।