फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर एमडीएम प्रभार से हटाया

शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर एमडीएम प्रभार से हटाया

Mon, 18 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर एमडीएम प्रभार से हटाया
शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर एमडीएम प्रभार से हटाया
विज्ञापन

0 सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने जारी किया आदेश
0 बीएसए को दिया निर्देश, शिक्षक करें सिर्फ शिक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्यान भोजन (एमडीएम) योजना का काम अब विकास खंड स्तर के शिक्षक नहीं देखेंगे। शिक्षकों से एमडीएम प्रभारी का काम वापस ले लिया गया है। इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) रमेश कुमार तिवारी ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया।
विद्यालयों में एमडीएम से जुड़े काम की जिम्मेदारी अभी तक बीआरसी में शिक्षकों के पास थी, जबकि यह काम लिपिकों के पास होना चाहिए लेकिन ऐसा न करके एबीएसए अपने चहेते शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दे देते थे। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें भी आती रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री चिंतामणि त्रिपाठी ने सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बीआरसी स्तर पर शिक्षकों से एमडीएम का कार्य न लेने की मांग की थी, क्योंकि शिक्षकों के इस कार्य में लगे होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसमें उन्होंने कहा है कि बीआरसी में कार्यरत एमडीएम प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि शिक्षकों से सिर्फ शिक्षण कार्य ही कराया जाए। भविष्य में शिक्षकों से एमडीएम का कार्य कराए जाने का कोई प्रकरण सामने आया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed