{"_id":"594aa4864f1c1bba758b4585","slug":"201498064006-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन निरस्त रहेगी मंडुवाडीह पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन निरस्त रहेगी मंडुवाडीह पैसेंजर
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन निरस्त रहेगी दो जोड़ी मंडुवाडीह पैसेंजर
0 26 से 29 जून तक निरस्त रहेगा ट्रेन का संचालन
0 नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इलाहाबाद नहीं आएगी विभूति एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह रेलखंड के निगतपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सैकड़ों यात्रियों का सफर प्रभावित होने जा रहा है। इस रूट पर मंडुवाडीह जाने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें जहां 26 से 29 जून की अवधि में निरस्त रहेंगी। वहीं इलाहाबाद से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद सिटी से वाराणसी के बीच नहीं होगा। विभूति सिर्फ वाराणसी से हावड़ा तक ही चलेगी।
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह रेलखंड पर कुछ ट्रेनों के रास्ते भी बदले हैं। इस वजह से 28 जून को गाड़ी संख्या 11061 एलटीटी-दरभंगा और 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह की बजाय प्रयाग-भदोही के रास्ते वाराणसी के लिए होगा। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 55127/55128 और 55129/55126 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर 26 से 29 जून के मध्य निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक गाड़ी संख्या 12333 हावड़ा-इलाहाबाद सिटी विभूति एक्सप्रेस 25 से 28 जून और गाड़ी संख्या 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस 26 से 29 जून के बीच वाराणसी से इलाहाबाद सिटी के बीच निरस्त रहेगी।