फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20 youths cheated of Rs 14 lakh in the name of job abroad

Prayagraj News: विदेश में नौकरी के नाम पर 20 युवकों से 14 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
20 youths cheated of Rs 14 lakh in the name of job abroad
करेली थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 युवकों से 14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सऊदी अरब गए पांचों लड़कों को आरोपी के साथी ने एक किराये के कमरे में छोड़कर भाग गया। करीब 25 दिन तक काम न मिलने पर किसी तरह वह लोग वापस घर लौटे।
विज्ञापन

बसियाबाद करेलाबाग निवासी फैजान रजा ने बताया कि वह टूर एंड ट्रेवेल्स का कार्य करता है। वर्तमान में वह वसीहाबाद इलाके में किराये पर रहते हैं। इससे पहले वह आजाद नगर करामात चौकी के पास अपने परिवार के साथ किराये पर रहते थे। उसी समय उनकी पहचान पड़ोस में रहने वाली अमीना खातून पत्नी इकबाल भट्ट से हुई थी। उसने बताया कि उनके पति इस समय सऊदी अरब में रहते हैं और गल्फ कंट्री में अपनी ऑफिस खोले हैं। आप अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए वह आपसे बात करना चाहते हैं। उसके बाद कहा कि यदि आपके पहचान का कोई लड़का बाहर जाकर काम करना चाहे तो उनके पति उसके योग्यता अनुसार काम दिला देंगे।
विज्ञापन

उसके बदले में उनके पति उन्हें कुछ कमिशन भी देंगे। फैजान ने बताया कि जुलाई 2023 में इकबाल ने उनके पास फोन किया। बातचीत के बाद उसके ऊपर भरोसा करके करीब 20 लड़कों का पासपोर्ट व अन्य कागजात भेज दिया। उसके बाद वह वीजा लगाने से लेकर गल्फ कंट्री तक बुलाने तक का पूरा खर्चा बताया। आरोप है कि जनवरी महीने में पहले पांच लड़कों वहां पर गए। इकबाल के एक साथी ने सऊदी अरब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। उसके बाद उनको एक कमरे में ले जाकर छोड़ दिया। करीब 25 दिन तक वह लोग वहां पर कमरे पर ही रहे उसके बाद वह लोग किसी तरह घर वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान ने बताया कि इस बीच वह 15 और लड़कों को वहां भेजने के लिए इकबाल के पास पैसे भेज दिए थे। उन पांचों ने वापस आकर जब सारी बात बताई तो वह दंग रह गया। अब तक वह 20 लोगों से कुल 14 लाख रुपये ले चुका है। आरोप ये भी है कि जब वह उसके घर पर जाकर उन सभी लड़कों के पैसे वापस करने की बात कही तो वह उनके साथ गाली-गलौज जान से मारने की देने लगे। वहीं अब सभी लड़के उससे पैसे की मांग कर रहे हैं। एसीपी के आदेश पर करेली थाने में अमीना व पति इकबाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed