फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2.02 lakh copies of UP Board exam will be checked at nine centres, evaluation will start from March.

UP Board : नौ केंद्रों पर जांची जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की 2.02 लाख कॉपियां, मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

Wed, 19 Feb 2025 08:56 AM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, प्रयागराज
पुष्पा कुमारी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 08:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा की 2.02 लाख कॉपियाें के मूल्यांकन के लिए प्रयागराज में नौ केंद्रों को बनाने की अनुमति मिली है।

विज्ञापन
2.02 lakh copies of UP Board exam will be checked at nine centres, evaluation will start from March.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा की 2.02 लाख कॉपियाें के मूल्यांकन के लिए प्रयागराज में नौ केंद्रों को बनाने की अनुमति मिली है। मार्च माह के तीसरे सप्ताह से इन सभी केंद्रों पर कॉपियों की जांच होगी।

विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को खत्म होगी। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी तो इंटर में जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संगीत, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान आदि महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसमें हाईस्कूल के 93 हजार और इंटरमीडिएट के 1.09 लाख परीक्षार्थी होंगे। मई तक परीक्षा परिणाम जारी करने का परिषद की ओर से लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में मूल्यांकन केंद्र की सूची फाइनल कर दी गई है। माना जा रहा है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

ये बनाए गए हैं मूल्यांकन केंद्र

बोर्ड ने राजकीय इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, क्रॉसवेथ इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, कुलभाष्कर आश्रम इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज और जगत तारन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परिषद की ओर से इसकी तिथि फाइनल होनी बाकी है। लेकिन, संभावना है कि होली पर्व के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी कड़ी निगरानी

मूल्यांकन केंद्र निदेशक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी को ही मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षक और सह परीक्षक पर नजर रखी जाएगी। केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षकों को सही तरीके से कॉपियों की जांच करने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।

जिले में मूल्यांकन के लिए कुल नौ केंद्र बनाने की अनुमति मिली है। यहां पर सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था भी देखी जा रही है। परिषद की ओर से तिथि फाइनल होने के बाद काॅपियों का मूल्यांकन होगा।- पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed