फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   -2 016 pcs Prix challenge amid protests

विरोध के बीच पीसीएस-2016 प्री है चुनौती

Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
-2 016 pcs Prix challenge amid protests
विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव के समक्ष सबसे पहली चुनौती पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा है। पीसीएस-2015 में पेपर आउट होने तथा अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर प्रतियोगियों के आंदोलन के मद्देनजर यह चुनौती और बढ़ गई है।
विज्ञापन


पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च को होनी है। 21 जनपदों में होने वाली इस परीक्षा में तकरीबन साढ़े चार लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी दिन कर्मचारी चयन आयोग की सीपीओ-एसआई भर्ती परीक्षा भी है। इस परीक्षा में मात्र उत्तर प्रदेश में सवा लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक ही योग्यता होने की वजह से सीपीओ-एसआई के ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पीसीएस के लिए भी आवेदन किया है।

विज्ञापन


ऐसे में एक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन के लिए अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत रहे। इसके अलावा सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थी सिविल सेवा की तर्ज पर पीसीएस में भी दो अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर अब भी आंदोलनरत हैं। परीक्षा में मात्र तीन दिन रह गए हैं, लेकिन प्रतियोगी लखनऊ तक दबाव बनाए हुए हैं। इन दबावाें के बीच नए अध्यक्ष के लिए इतनी बड़ी परीक्षा में शुचिता बनाए रखने की चुनौती होगी। इन चुनौतियों को देखते हुए आयोग की ओर से कई कदम भी उठाए गए हैं। संबंधित जिलों के प्रशासनिक अफसरों के साथ आयोग में बैठक हो चुकी है। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed