फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम

एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम

Sun, 19 May 2019 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

एक ही परिसर में दो स्कूल, तो दोनों अंग्रेजी माध्यम
0 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के चयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी
0 नए सत्र से प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में 100 नए स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों में आगामी सत्र 2019-20 से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इनमें से चार हजार विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। प्रयागराज में 100 प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई होगी। इसके अलावा एक हजार नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन भी किया जाएगा।
इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अगर प्राथमिक विद्यालय का चयन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के रूप में किया गया है या किया जाएगा तो उन्हें एक ही इकाई के रूप में माना जाएगा। यानी अंग्रेजी माध्यम का परिषदीय विद्यालय माना जाएगा और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच परिषदीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा। विद्यालयों के चयन में छात्र संख्या, विद्यालय में शैक्षिक अवस्थापना सुविधाओं और फर्नीचर आदि की उपलब्धता को दृष्टिगत रखा जाएगा। विद्यालय की स्थिति, पहुंच मार्ग, विद्युतीकरण, सामुदायिक सहभागिता के परीक्षण के बाद ही विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed