फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लखनऊ, बरेली रूट की राह हुई मुश्किल, गंगा गोमती भी निरस्त

लखनऊ, बरेली रूट की राह हुई मुश्किल, गंगा गोमती भी निरस्त

Mon, 15 Apr 2019 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ, बरेली रूट की राह हुई मुश्किल, गंगा गोमती भी निरस्त
लखनऊ, बरेली रूट की राह हुई मुश्किल, गंगा गोमती भी निरस्त
विज्ञापन

आज हरिद्वार और कल से कई अन्य ट्रेनों का सप्ताह भर के लिए निरस्तीकरण
23 अप्रैल को लखनऊ के लिए नहीं मिलेगी प्रयागराज से एक भी ट्रेन
प्रयागराज। संगम नगरी से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद रूट की ओर जाने वाले यात्रियों की राह मुश्किल होने जा रही है। इस रूट के लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों का निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा कुल 56 ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची जारी की गई है। इसमें से 16 ट्रेनें प्रयागराज की हैं। इसमेें मुख्य रूप से नौचंदी, हरिद्वार, गंगा गोमती एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक की अवधि के लिए किया गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार 16 अप्रैल से हो रही है। 16 अप्रैल को प्रयागघाट से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसका निरस्तीकरण 16 के बाद 18 एवं 21 अप्रैल को भी रहेगा। वापसी में हरिद्वार एक्सप्रेस 17, 19 एवं 22 अप्रैल को निरस्त रहेगी। इस अवधि में प्रयागघाट से लखनऊ जाने वाले गंगा गोमती एक्सप्रेस और प्रयाग-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दोनों ओर से 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस और टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी क्रमश: 17 से 23 एवं 17 से 24 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्या 23 अप्रैल को ही आएगी। क्योंकि 23 को लखनऊ के लिए प्रयागराज से एक भी ट्रेन यात्रियों को नहीं मिलेगी। उधर यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज ने मंगलवार से लखनऊ रूट पर 11 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहेगा निरस्तीकरण
14115 हरिद्वार एक्सप्रेस 16, 18, 21 अप्रैल, 14116 हरिद्वार एक्सप्रेस 17, 19, 22 अप्रैल, 14209/14210 लखनऊ इंटरसिटी 23 अप्रैल, 14215/14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस 23 अप्रैल, 14370/24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 से 24 अप्रैल, 14369/24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस 17 से 24 अप्रैल, 14307 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल, 14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर 16 से 22 अप्रैल, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस 17 से 23 अप्रैल, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस 16 से 22 अप्रैल, 54253 प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल, 54254 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल, 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 17 से 24 अप्रैल, 54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर 16 से 23 अप्रैल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed