{"_id":"5c71a45fbdec22738b6af56c","slug":"191550951519-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ बोले, मैं कमीशन खाने वाला व्यक्ति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ बोले, मैं कमीशन खाने वाला व्यक्ति नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनाथ बोले, मैं कमीशन खाने वाला व्यक्ति नहीं
0 शहर पश्चिमी में कैबिनेट मंत्री ने पांच सड़कों का किया लोकार्पण
0 कालिंदीपुरम में 10 एमवी के पावर हाउस सबस्टेशन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पहले अफसर धन लाने वाले को कमीशन खिलाते थे। लेकिन, मैं कमीशन खाने वाला व्यक्ति नहीं हूं। अफसरों से मैंने पहले ही कह दिया है कि मैं सरकार से धन लाऊंगा और उसे विकास कार्यों में लगा दो। यही मेरा कमीशन होगा। सिद्धार्थनाथ ने यह बातें झलवा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में कही।
विधायक निधि से बनाई गई उन्होंने पांच सड़कों के साथ कालिंदीपुरम में 10 एमपी के पावर हाउस सबस्टेशन का लोकार्पण करने आए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि शहर पश्चिमी की जनता ने उन्हें सिर्फ विकास कार्य करने के लिए ही चुना है। दो साल में काफी काम किए। अभी तीन वर्ष बचा है। लोग धीरज रखें, आने वाले दिनों में शहर पश्चिमी की पहचान विकास ही होगा। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान 6 अंत्योदय एवं 8 महिलाओं को राशन कार्ड का वितरण किया। कहा कि एयरपोर्ट बनने से प्रयागराज आने जाने में अब लोगों का काफी समय बच रहा है। इस अवसर पर सीडीओ अरविंद सिंह, कमलेश कुमार, प्रेम नारायण केसरवानी, डा. प्रेमलता श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रामलोचन साहू, राकेश जैन, प्रदीप पांडेय, राजेश सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, रामजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।