फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नंगे पैर चली रीता और विनोद, संगम तक पैदल पहुंचे कई भाजपाई

नंगे पैर चली रीता और विनोद, संगम तक पैदल पहुंचे कई भाजपाई

Sun, 26 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नंगे पैर चली रीता और विनोद, संगम तक पैदल पहुंचे कई भाजपाई
नंगे पैर चली रीता और विनोद, संगम तक पैदल गए कई भाजपाई
विज्ञापन

0 बांध स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस से वीआईपी गेट तक पैदल ही गई अस्थिकलश यात्रा
0 साधु-संतों के साथ वेद पाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर अटल के अस्थिकलश पर पुष्प किए अर्पित
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थिकलश बांध बांध स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस तक वाहन से गया। इसके बाद सभी कैबिनेट मंत्री एवं अन्य भाजपा नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही किला स्थित वीआईपी घाट तक गए। अटल का अस्थिकलश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने हाथ में थाम रखा था, जबकि एक फूलों से भरी टोकरी कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने उठा रखी थी।

इस दौरान बांध से वीआईपी घाट तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी सूबे की कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी और सांसद विनोद सोनकर ने नंगे पैर ही तय की। यमुना किनारे हुई सभा में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, डिप्टी सीएम केशव, मंत्री , नंदी एवं आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने जब अपना उद्बोधन किया तो उस दौरान सभी ने अपने जूते-चप्पल उतार दिए थे। सभा स्थल से वीआईपी घाट और उसके बाद स्टीमर से संगम तक सभी नंगे पैर ही गए। इसके पूर्व सर्किट हाउस से भी तमाम भाजपाई नेता बारिश में भीगते हुए संगम तट पैदल गए। रास्ते भर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, डिप्टी सीएम के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा, अंकित सिंह, विकास यादव, सनी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि बारिश में भीगते हुए संगम तक पैदल ही गए। कई भाजपाई ऐसे भी रहे जिन्होंने छाता ले रखा था, हालांकि वे भी पैदल ही संगम तक गए। उधर संगम में र्हुई श्रद्धांजलि सभा में अंजलि गोस्वामी, आभा जायसवाल, रंजना वर्मा, गीता विश्वकर्मा, अर्चना शुक्ला, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, दिलीप श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, हरिनारायण शुक्ल, वशिष्ठ शुक्ल, रामरक्षा द्विवेदी, दिलीप कुशवाहा, डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी, लाल जी शुक्ला, नीरज तिवारी, विशाल अग्रवाल, विजय पटेल आदि मौजूद रहे। उधर बांध पर जब बांध पर अटल जी का अस्थिकलश पहुंचा तो वहां साधु-संतों एवं वेद पाठी ब्राह्मणों ने भी मंत्रोच्चार कर उसपर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed