फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बार कौंसिल चुनाव में प्रचार सामग्री के उपयोग पर रोक

बार कौंसिल चुनाव में प्रचार सामग्री के उपयोग पर रोक

Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बार कौंसिल चुनाव में प्रचार सामग्री के उपयोग पर रोक
बार काउंसिल चुनाव में प्रचार सामग्री के उपयोग पर रोक
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कड़ाई से हो आदेश का पालन
इलाहाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 15 मार्च से शुरू हो रहे चुनाव में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री का उपयोग करने पर रोक लगा दी गई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि उसके 31 जनवरी 2005 के आदेश का पालन किया जाए। ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन की जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ ने यह आदेश दिया।
याचिका पर अधिवक्ता महेश शर्मा और शशांक शेखर मिश्र ने पक्ष रखा। अधिवक्ताओं का कहना था बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी प्रचार के लिए जमकर पोस्टर, बैनर, पम्फलेट आदि सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि 31 जनवरी 2005 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि चुनाव में अधिवक्ता किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री या प्रचार माध्यम टेलीविजन, रेडियो, लाउडस्पीकर, जनसभा आदि का उपयोग नहीं करेंगे। कोर्ट ने बार काउंसिल को इस संबंध में नियमावली बनाने का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस आदेश के क्रम में बार काउंसिल ने नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों से हलफनामा लिया है कि वह हाईकोर्ट के 31 जनवरी 2005 के आदेश का पालन करेंगे। इसके बावजूद अधिवक्ता जमकर प्रचार सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। हालत यह है कि आगरा सिविल कोर्ट की हेरिटेज बिल्डिंग को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि याची हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने हेतु चुनाव अधिकारी को अपना प्रत्यावेदन दे और चुनाव अधिकारी आदेश का पालन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed