फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेगूलर ट्रेनों में रही भीड़, स्पेशल ट्रेन रही खाली

रेगूलर ट्रेनों में रही भीड़, स्पेशल ट्रेन रही खाली

Mon, 15 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
रेगूलर ट्रेनों में रही भीड़, स्पेशल ट्रेन रही खाली
रेगुलर ट्रेनों में रही भीड़, स्पेशल रही खाली
विज्ञापन

रविवार को रेलवे ने चलाई 24 स्पेशल ट्रेनें
छोटे स्टेशनों पर किया गया नियमित ट्रेनों का ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर रेलवे द्वारा इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों के लिए रविवार को 24 ट्रेनें चलाई गईं। हालांकि कई ट्रेनें तकरीबन खाली ही रहीं, जबकि रेगुलर ट्रेनों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। रेगुलर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ का ठहराव छोटे स्टेशनों पर भी कराया गया। इस बीच रोडवेज ने भी मकर संक्रांति के दिन दो हजार बसें चलाईं।
माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा इस बार इलाहाबाद जंक्शन से 14 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाईं। जंक्शन से कानपुर और मुगलसराय की ओर पांच-पांच एवं मानिकपुर/झांसी रूट पर चार स्पेशल ट्रेन चलाई गई। हालांकि रेलवे द्वारा चलाई स्पेशल ट्रेनों को उम्मीद के मुताबिक काफी कम यात्री मिले, जबकि अन्य रेगुलर ट्रेनों में आम दिनों के मुकाबले भीड़ ज्यादा रही। रेगुलर ट्रेनों के आरक्षित कोच में भी काफी संख्या में श्रद्धालु घुस गए। इस दौरान तमाम यात्रियों को अपनी आरक्षित बर्थ श्रद्धालुओं से साझा करनी पड़ी। उधर एनसीआर प्रशासन ने 12311 कालका मेल, 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, 12401 मगध एक्सप्रेस का भरवारी, सिराथू, बिंदकी रोड एवं 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 18632 अजमेर-रांची एक्सप्रेस का मेजा, मांडा रोड एवं चुनार स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव किया गया। मानिकपुर से इलाहाबाद एवं एवं इलाहाबाद से मानिकपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव नैनी एवं इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया। उधर प्रयाग जंक्शन से फैजाबाद रूट के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाई जानी थी, लेकिन यात्रियों की भीड़ कम देखकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद सिटी से भी मंडुवाडीह के लिए दस स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इलाहाबाद सिटी से वाराणसी जाने वाली रेगुलर ट्रेनों का रेलवे ने दारागंज, झूंसी आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव किया।
विज्ञापन

00000000000000000000
रोडवेज का दो हजार बसें चलाने का दावा
0 माघ मेले के अवसर यूपी रोडवेज द्वारा रविवार को दो हजार बसें चलाने का दावा किया गया है। इलाहाबाद से रोडवेज द्वारा सिविल लाइंस, लीडर रोड, जीरोरोड बस स्टेशन के साथ झूंसी स्थित अस्थाई बस स्टेशन से भी बसें चलाई गई। गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, बांदा, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मिर्जापुर आदि रूट से आने वाली बसों में खासी भीड़ आई। दिन में दो बजे के आसपास सिविल लाइंस बस स्टेशन यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। इस दौरान फैजाबाद रूट के यात्री सर्वाधिक रहे। हालांकि बाद में रूट की कुछ बसें आ जाने के बाद रोडवेज अफसरों ने भी राहत भरी सांस ली। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक रविवार को रिजर्व 200 बसों का संचालन नहीं हुआ। मौनी अमावस्या पर आने वाली अनुमानित भीड़ के मद्देनजर रिजर्व बसें चलानी पड़ सकती है। रविवार को जो भी बसें इलाहाबाद आई उन्हें वापस उनके गंतव्य भी भेजा गया, ताकि मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं को आने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed