फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जैन महापर्व दशलक्षण पर्व

जैन महापर्व दशलक्षण पर्व

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जैन महापर्व दशलक्षण पर्व
श्रीजिन की पूजा, आत्म अनुशासन का लिया व्रत
विज्ञापन

0 जैन मंदिरों में उमड़ा ‘दशलक्षण’ पर्व का उल्लास
0 पहले सोपान ‘उत्तम क्षमा’ के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आत्मशुद्धि का महापर्व दशलक्षण (पर्यूषण) शनिवार को हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। शहर के जैन मंदिरों में विविध अनुष्ठान पूजन हुए। जैन समुदाय के लोगों ने घर और मंदिरों में श्रीजिन की विधिविधान से पूजा अर्चना की और दस दिनों तक आत्म अनुशासन का व्रत लिया। सांस्कृतिक संध्या में भजनकीर्तन की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया।
जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मनीष जैन, सुनील कुमार जैन के निर्देशन में श्रीजिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजा अर्चना व आरती की गई। मनीष जैन ने कहा कि दशलक्षण पर्व के दौरान उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम शौच, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य की आराधना की जाती है। ये सभी आत्मा के धर्म हैं। कहा, पर्व का पहला सोपान उत्तम क्षमा है। क्षमा आत्मा का गुण है। उत्तम क्षमा से आत्म परिणाम निर्मल होते हैं।
विज्ञापन

जैन महिला मंडल की मंत्री बाला जैन कहा कि ‘क्षमा’ आत्मा का स्वभाव और पृथ्वी का नाम है। जिस प्रकार पृथ्वी तरह-तरह के बोझ सहन करती है, उसी प्रकार चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आए मन को स्थिर रखना चाहिए। क्रोध आत्मा का शत्रु है। इसके वशीभूत प्राणी अपने आपको भी भूल जाता है, जिससे सारे प्रयोजन नष्ट हो जाते हैं। सांस्कृतिक संध्या में भजनकीर्तन, धर्म पर आधारित प्रश्न मंच, शास्त्र प्रवचन, आरती हुई। इस अवसर पर राजेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित थे। कर्नलगंज स्थित जैन मंदिर, जानकी प्रसाद दिगंबर जैन मंदिर, मुकुंदी लाल जैन मंदिर, बेनीगंज जैन मंदिर, ऋषभ देव तपस्थली अंदावा आदि में विविध अनुष्ठान पूजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed