फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सावन का चौथा सोमवार

सावन का चौथा सोमवार

Mon, 31 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सावन का चौथा सोमवार
भोले का भव्य शृंगार, उतारी महाआरती
विज्ञापन

0 सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, गूंजा हर-हर महादेव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सावन के चौथे सोमवार को यमुना किनारे मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के तमाम शिवालयों में भोले के पूजन-अभिषेक, महारुद्राभिषेक आदि के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में सुबह से ही कतार लगी तो रात तक भीड़ छंटी नहीं। मंदिरों में भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार हुआ। घरों और मंदिरों में सामूहिक रूप से भजन के कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा।
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन अभिषेक के लिए भोर से पहले ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह चार बजे व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने मंगला आरती की और इसी के साथ जलाभिषेक का क्रम आरंभ हुआ जो रात नौ बजे तक अनवरत चलता रहा। पुलिस के जवान एवं मंदिर समिति के स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करते रहे। आचार्य पुरोहितों ने मानव कल्याण के निमित्त शिव मंत्रों का जाप किया। रात नौ बजे मनकामेश्वर महादेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद लाल गुलाब से उनका शृंगार हुआ। शृंगार दर्शन को भक्त आतुर रहे। हर-हर महादेव के घोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। बिजली की आकर्षक झालरों एवं रेशमी कपड़ों से की गई मंदिर की सजावट लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही।
विज्ञापन

दरियाबाद के तक्षक तीर्थ, बड़ा शिवाला, आदि शंकर विमान मंडपम, कोटेश्वर महादेव, नागवासुकि मंदिर, पंचमुखी महादेव, कोटेश्वर महादेव, पीला शिवाला, कमौरी महादेव, मीरापुर स्थित ललिताधाम, कटघर स्थित भोले गिरि मंदिर, खुल्दाबाद शिव मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन के ‘एकादश शिवलिंग’, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के शिव मंदिर, अतरसुइया शिव मंदिर आदि में रुद्राभिषेक सहित अनेक अनुष्ठान पूजन हुए। मंदिरों के आसपास सजी फूल, दूध, बेल पत्ती व पूजन सामग्री की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बर्फानी स्वरूप में सजे मुक्तेश्वरनाथ
हीवेट रोड स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव का बाबा बर्फानी स्वरूप में शृंगार हुआ। मन मोहक झांकियों ने भावविभोर किया। संयोजक बसंत लाल आजाद की अगुवाई में महाआरती हुई। संचालन राजेश केसरवानी, शृंगार अतुल खन्ना, भोलानाथ चौरसिया ने किया। इस अवसर पर नंदलाल जड़िया, गुरुचरण, गगन सेठ, राजू वर्मा, सुमित, जयराम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

रामघाट पर महारुद्राभिषेक
हरिहर आरती समिति की ओर से रामघाट पर द्वादश ज्योर्तिलिंग पिंडी का रुद्राभिषेक हुआ। रेनू मिश्रा के आचार्यत्व में प्रमोद पांडेय, अवधेश चंद्र गुप्ता, राधे श्याम, कैलाश मिश्रा, रामलखन सिंह, मिथिलेश कुशवाहा, राजेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश, राजन, श्रीराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की। अध्यक्ष सुरेश चंद्रा ने भजन सुनाए। गंगा आरती के बाद उपस्थित लोगों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने का संकल्प लिया।

शृंगार दर्शन कर हुए भावविभोर
काली देवी मंदिर नयापुरा भावापुर स्थित महाकालेश्वर महादेव के शृंगार दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना जलाभिषेक को सुबह से भक्तों की भीड़ रही। शाम को महाआरती हुई। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की अगुवाई में मुकेश श्रीवास्तव, प्रबंधक सुशील कुमार पंडा, प्रधान सेवक हनुमान प्रसाद, मुकेश साहू, कलावती, हरीश खरे, घंटा, घड़ियाल शंखनाद के साथ आरती उतारी।


पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन बाद विसर्जन
नैतिक विकास शोध संस्थान की ओर से त्रिवेणी बांध स्थित राधा कृष्ण विजय हनुमान मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पूजन के बाद उन्हें विसर्जित किया गया। महामंडलेश्वर रामविजय दास ने शिव महिमा का गुणगान किया कहा कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक के पुण्य से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर प्रदीपचंद्र श्रीवास्तव, श्याम सूरत पांडेय, मधु चकहा, फूलचंद्र दुबे, संजय प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed