फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18.72 lakh candidates joined UPPSC through OTR

:::सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...ओटीआर के जरिये यूपीपीएससी से जुड़े 18.72 लाख अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
18.72 lakh candidates joined UPPSC through OTR
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से अब तक 18 लाख 71 हजार 796 अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से सीधे जुड़ चुके हैं। इन अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी की किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन की लंबी प्रक्रिया में शामिल नहीं होना पड़ेगा। ये अभ्यर्थी केवल ओटीआर नंबर के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ओटीआर से अभ्यर्थियों को कई फायदे मिलने लगे हैं। ओटीआर कराने वाले आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण केवल एक बार दर्ज करना है। आवेदक को अपना फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर में संशोधन एवं अपडेट करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में कभी भी कहीं से उपलब्ध हो सकती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकारी नौकरी की अलग-अलग अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होंगी। ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारीकर्ता संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होंगी। इन सुविधाओं के कारण यूपीपीएससी से ओटीआर के माध्यम से जुड़ चुके 18.72 लाख अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग जल्द ही कई नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है। इसके बाद ओटीआर की संख्या 20 लाख ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती, खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विज्ञापन आने वाले दिनों में जारी होने वाले हैं। इन परीक्षाओं के लिए लाखों नए अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। इनमेें से बड़ी संख्या में पहली बार परीक्षा शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ओटीआर कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed