फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पोस्टल बैलेट प्रशिक्षण के गायब रहने पर तीन के खिलाफ एफआईआर

पोस्टल बैलेट प्रशिक्षण के गायब रहने पर तीन के खिलाफ एफआईआर

Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट प्रशिक्षण के गायब रहने पर तीन के खिलाफ एफआईआर
पोस्टल बैलेट प्रशिक्षण से गायब रहने पर तीन के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना से गायब रहने वाले तीन अफसर एवं कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है। इनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरअसल शुक्रवार को पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना का प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में हुआ। इस प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम मेें कुल 48 अफसरों एवं कर्मचारियों को लगाया गया। इसमें तीन अधिकारी एवं कर्मचारी योगेंद्र सिंह, इमेनुअल एवं रवींद्र चौधरी अनुपस्थित रहे। उनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर के साथ सर्विस बुक में उसे अंकित करने को कहा। साथ ही वेतन रोकने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। अब द्वितीय प्रशिक्षण संगम सभागार में 20 मई को होगा। इसमें अनुपस्थित रहने पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed