{"_id":"5c59d977bdec22739402aa52","slug":"181549392247-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सीखेंगे स्वच्छता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान सीखेंगे स्वच्छता के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान सीखेंगे स्वच्छता के गुर
मंडी समिति में स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता सम्मेलन कल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गांवों को स्वच्छ व ग्रामीणों को स्वस्थ बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को गांव की समृद्धि का गुर स्वास्थ्य विभाग सिखाएगा। इसके लिए सात फरवरी को ओसा स्थित नवीन मंडी समिति में सम्मेलन होगा। इसकी अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा करेंगे।
भारत गांवों का देश है। गांव समृद्ध होने पर ही देश तरक्की करेगा। ऐसा तभी होगा जब गांव के लोग स्वस्थ होंगे। स्वस्थ रहने के लिए गांवों की सफाई जरूरी है। इसे लेकर शासन द्वारा जिले के सभी ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय सम्मेलन कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है। शासन के निर्देश पर सीएमओ द्वारा नवीन मंडी समिति ओसा में ग्राम प्रधानों का सम्मेलन सात फरवरी को होगा। इसमें गांवों की सफाई व ग्रामीणों के स्वस्थ रहने पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधानों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को सम्मेलन में दस बजे पहुंचने का आह्वान किया है।