{"_id":"5b60c9504f1c1b27618b7e55","slug":"181533069648-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अंडर पास में बाधा बने चार मकान, 25 रैंप तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अंडर पास में बाधा बने चार मकान, 25 रैंप तोड़े
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल अंडर पास में बाधा बने चार
मकान, 25 रैंप किए ध्वस्त
0 अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस के पास बारिश के बीच कार्रवाई
0 दारागंज में खाली कराया पेशवाई मार्ग, रैंप तोड़ने को दी मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस के पास मंगलवार बारिश के बीच हुई कार्रवाई में चार मकान और 25 घरों के आगे अतिक्रमण कर बनाए गए रैंप ध्वस्त किए गए। पुलिस बल की मौजूदगी में रेल अंडर पास में बाधा बने निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मची रही। जिनके आशियाने टूटे वे मोहलत के लिए गुहार लगाते रहे। विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ लिया। भीगते हुए लोगों ने अपना सामान हटाया। वहीं दारागंज में भी पेशवाई मार्ग खाली कराया गया।
रेलवे के अभियंत्रण विभाग के अफसरों संग प्रशासन, एडीए और नगर निगम की टीम आरपीएफ और पुलिस बल के साथ बारिश में ही कार्रवाई करने पहुंची। कुंदन गेस्ट हाउस के पास पहले से चिह्नित भवन स्वामियों को सामान हटाने की चेतावनी दी गई। फिर एक के बाद एक चार भवनों का अधिकांश हिस्सा ध्वस्त किया गया। 25 अन्य भवनों के अतिक्रमण की जद में आने वाले रैंप तोड़े गए। कई मकान तो जेसीबी के कार्रवाई के दौरान हिल गए। मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी। विरोध करने वालों को आरपीएफ और पुलिस बल ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।
अल्लापुर में कार्रवाई के बाद नगर निगम का तोड़ू दस्ता दारागंज पहुंचा। वहां पेशवाई मार्ग पर दो दर्जन से अधिक कब्जे हटाए गए। वहां जुटे लोगों ने रैंप खुद हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत मांगी तो उन्हें एसीएम के निर्देश पर समय दिया गया।