फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   141 स्वास्थ्य सेवकों को नियमित नियुक्ति का आदेश

141 स्वास्थ्य सेवकों को नियमित नियुक्ति का आदेश

Tue, 14 Nov 2017 08:34 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
141 स्वास्थ्य सेवकों को नियमित नियुक्ति का आदेश
141 स्वास्थ्य सेवकों को नियमित नियुक्ति का आदेश
विज्ञापन

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने 141 स्वास्थ्य सेवकों को 2016 की सीधी भर्ती में शामिल कर नियमित नियुक्ति देने का आदेश दिया है। इन स्वास्थ्य सेवकों ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। कोर्ट ने इनको बैचवार वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने के लिए कहा है। इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने सैकड़ों स्वास्थ्य सेविकाओं को नियमित नियुक्ति बैचवार वरिष्ठता के आधार पर देने का निर्देश दिया था। प्रदेश सरकार एनआरएचएम के तहत शैक्षिक योग्यता के आधार पर सीधी भर्ती कर रही है, जिसे याचिकाओं में चुनौती दी गई है। पिंकी सरकार और 140 अन्य की याचिकाओं पर यह आदेश न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या ने दिया है। कोर्ट के इस आदेश से वर्षों से संविदा पर कार्यरत इन स्वास्थ्य सेवकों और सेविकाओं की नियमित नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इन सेवकों को कई गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए विशेषकर प्रशिक्षित किया जाता है। इसी आधार पर कोर्ट ने इनको विशेष प्रशिक्षित श्रेणी का मानते हुए शैक्षणिक आधार पर नियुक्ति को उचित नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed