फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   देव दिपावली

देव दिपावली

Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
देव दिपावली
देव दीपावली आज, रोशन होंगे गंगा-यमुना के घाट
विज्ञापन

0 बलुआघाट बारादरी पर दीपदान, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। भगवान विष्णु समेत समस्त देवी-देवताओं के निमित्त पूजन अर्चन दीपदान होगा। घरों, मंदिरों, संगम समेत गंगा-यमुना के घाट लाखों दीपों की झिलमिल रोशनी में जगमगाएंगे। रंगोली और दीपों से घाट सजाए जाएंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
हरिहर आरती समिति की ओर से रामघाट पर आयोजित दीप महोत्सव में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। रामघाट से लेकर दशाश्वमेधघाट तक स्वच्छता संकल्प के तहत दीप प्रज्वलित होंगे। प्रवक्ता नरेंद्र मौर्य के अनुसार सुशीला नटराजन नृत्य विद्यालय के बाल कलाकारों द्वारा गंगाजी पर आधारित कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, संत महात्मा, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के तत्वावधान में देव दीपावली पर संगम क्षेत्र महावीर मार्ग पर 21 हजार दीप प्रज्वलित होंगे। तीर्थपुरोहित अनूप त्रिपाठी एवं रामकृष्ण त्रिपाठी की देखरेख में भजन संध्या होगी। इसमें मोक्षदायिनी गंगा की महिमा का गुणगान और गंगा-यमुना की निर्मलता के लिए संकल्प भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरण
प्रयाग संगम आरती समिति की ओर से संगम नोज अन्न क्षेत्र स्थान पर भव्य गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। शुक्रवार को समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर डॉ. मिलन मुखर्जी, राकेश चड्ढा, सरदार अजीत सिंह, प्रमोद कुमार बंसल, अनिल मेहरोत्रा, अरुण किशोर खन्ना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागवासुकि का रत्न और फूलों से शृंगार
प्रयागराज सेवा समिति एवं नागवासुकि मंदिर सेवा समिति की ओर से देव दीपावली पर नागवासुकि का रत्न और फूलों से शृंगार किया जाएगा। शृंगार आरती, दीपदान के बाद भजन कीर्तन होगा। देवताओं और पूर्वजों के निमित्त दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।


दीपों की रोशनी से झिलमिलाएंगी बलुआघाट बारादरी
कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बलुआघाट बारादरी पर हजारों दीप जलाए जाएंगे। बारादरी की सीढ़ियों को दीपों और रंगोली से सजाया जाएगा। महामंत्री शशांक शेखर पांडेय के मुताबिक आतिशबाजी के साथ यमुना आरती दीपदान एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद के सहयोग से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह आयोजन में शामिल होने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed