फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाढ़ की ख्बरें

बाढ़ की ख्बरें

Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ की ख्बरें
बाढ़ के मद्देनजर बने राहत शिविर
विज्ञापन

इलाहाबाद। दो दिन की बारिश के बाद बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत शिविर खोल दिए गए हैं। प्रशासन के साथ नगर निगम के अफसरों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इनके नंबर नगर निगम के जोनल और वार्ड कार्यालयों में लगाए गए हैं। वहां से मोबाइल नंबर प्राप्त कर जल भराव, अनहोनी की सूचना दी जा सकती है।
राहत शिविर केंद्र जोन एक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करैलाबाग, दो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहत्सिमगंज, तीन में एनीबेसेंट स्कूल छोटा बघाड़ा, ईश्वर शरण विद्यालय सलोरी, प्राथमिक विद्यालय राजापुर, महबूब अली इंटर कालेज स्टैनली रोड, ऋषिकुल इंटरमीडिएट कालेज नेवादा, एमएल कान्वेंट इंटर कालेज तेलियरगंज, जोन चार में रैन बसेरा दारागंज, राधारमण इंटर कालेज दारागंज, जूनियर हाईस्कूल दारागंज, मोती महल एवं रैन बसेरा दारागंज में रैन बसेरा बनाए गए हैं। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई है, जो राहत शिविरों में जरूरी व्यवस्था करेगी। इसी तरह से पानी जमाव वाले क्षेत्रों में राहत, पंप से पानी निकालने के लिए भी अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन


आपात स्थिति के लिए एडीएम सिटी के मोबाइल नंबर 9454417809 तथा सिटी मजिस्ट्रेट के 9454417831
जोनल अधिकारी एक खुल्दाबाद सरदेंदु कुमार सिंह -9119803018
जोन दो मुट्ठीगंज - राजेश कुमार गुप्ता- 911983007
जोन तीन कटरा - रविंद्र कुमार - 9119803018
जोन चार अल्लापुर - मुन्नालाल राम - 9119803021
जोन पांच नैनी - नीरज कुमार सिंह - 9119803020

प्रभावित क्षेत्रों में रहेंगे अपर नगर आयुक्त, अभियंता
इलाहाबाद। दो दिन की बारिश में नालों की सफाई के दावों तथा मंडलायुक्त और डीएम के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठकों की पोल खुल गई। मंगलवार को शहर का बड़ा इलाका पानी में डूबा रहा। डीएम के नेतृत्व में नगर निगम के अफसरों की टीम लगातार इधर-उधर भागती रही। जगह-जगह नाले चोक मिले। कई नालोें की तो सफाई ही नहीं हुई थी। वहीं कई का सिल्ट नहीं हटा था। ऐसे में सिल्ट फिर बहकर नालों में चला गया। डीएम संजय कुमार ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त पर नाराजगी लगाई और किसी तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त और अभियंताओं को प्रभावित क्षेत्रों में ही रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बख्शी बांध, मोरीगेट सहित अन्य पंपिंग स्टेशनों पर पर्याप्त डीजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed