{"_id":"5cddc486bdec22076759eea6","slug":"171558037638-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, आधे से ज्यादा सीटें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, आधे से ज्यादा सीटें बुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000
इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट का बदला समय, आधी से ज्यादा सीटें बुक
0 25 मई से होनी है शुरूआत, अब 11.50 नहीं 12.50 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए इंडिगो द्वारा शुरू की जा रही फ्लाइट का समय बदल दिया गया है। 25 मई से शुरू हो रही दिल्ली की सीधी फ्लाइट अब बम्हरौली एयरपोर्ट से सुबह 11.50 बजे की बजाय दिन में 12.50 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो की ओर से इसकी संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। उधर, प्रयागराज से दिल्ली के पहले सफर के लिए आधी से ज्यादा सीटें भी बुक हो चुकी हैं।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए वर्तमान समय एयर इंडिया की ही एकमात्र फ्लाइट है, जो शाम को ही यहां से उड़ान भरती है। कुंभ मेला शुरू होने के पूर्व स्पाइस जेट ने दिल्ली के लिए सीधी सेवा शुरू की थी लेकिन, इसका संचालन भी मेला बाद बंद कर दिया गया। स्पाइस की सेवा सुबह के समय होने की वजह से यहां के लोगों को सुबह और शाम दोनों वक्त दिल्ली जाने का विकल्प मिल गया। इसी कड़ी में पिछले माह इंडिगो द्वारा मुंबई उड़ान शुरू करने के बाद दिल्ली के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया। इसका संचालन 25 मई से होगा। पूर्व में घोषित समय सारिणी में दिल्ली के लिए चलाई जाने वाली एयर बस का समय पूर्वाह्न 11.50 बजे निर्धारित किया गया था, जो अब बदलकर 12.50 बजे कर दिया गया है। इसी तरह से दिल्ली से इसके चलने का समय सुबह 9.55 की बजाय अब 11 बजे कर दिया गया है। दिल्ली के लिए शुरूआती किराया 2499 रुपये निर्धारित किया गया है। 25 मई को पहली उड़ान पर यह किराया अब बढ़कर 4181 तक पहुंच गया है। सीट भरने के साथ किराये में और वृद्धि हो सकती है।
समय सारिणी
फ्लाइट नंबर एवं कहां से कहां तक पूर्व में घोषित समय नया संशोधित समय
6ई 2037 दिल्ली-प्रयागराज सुबह 9.55-11.20 बजे सुबह11.00-12.20 बजे
6ई 2038 प्रयागराज-दिल्ली पूर्वाह्न 11.50-01.20 बजे दिन 12.50-02.05 बजे