फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि के प्रो. आलोक दुबे का निधन

इविवि के प्रो. आलोक दुबे का निधन

Thu, 16 May 2019 01:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
इविवि के प्रो. आलोक दुबे का निधन
फोटो
विज्ञापन

इविवि के प्रो. आलोक दुबे का निधन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आलोक दुबे का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। वह फतेहपुर जनपद के मूल निवासी थे। प्रो. दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री छोड़ गए हैं। प्रो. आलोक दुबे जाने माने भूगोलवेत्ता और भू-आकृति विज्ञानी थे। प्रो. दुबे 2016 से 2018 के बीच इविवि भूगोल विभाग के अध्यक्ष रहे। उनके निर्देशन में एक दर्जन से अधिक छात्रों ने डीफिल किया है, उनके शोध प्रतिष्ठित शोध जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. दुबे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जिओमार्फोलॉजिस्ट के उपाध्यक्ष एवं कोषाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। प्रो. दुबे इविवि में 1982 के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुए और 2003 में प्रोफेसर बने। इविवि के छात्रों एवं शिक्षकों के बीच प्रोफेसर आलोक दुबे बहुत लोकप्रिय रहे। उनके निधन के बाद इविवि अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed