फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खर्च में राजेंद्र सबसे आगे

खर्च में राजेंद्र सबसे आगे

Sat, 11 May 2019 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
खर्च में राजेंद्र सबसे आगे
खर्च में राजेंद्र सबसे आगे, योगेश दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

0 पूर्व के दो व्यय परीक्षण में भाजपा उम्मीदवार थे आगे
प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सपा उम्मीदवर राजेंद्र प्रताप सिंह प्रचार पर खर्च के मामले में सबसे आगे हैं। कांग्रेेस के योगेश शुक्ला भी इनसे बहुत पीछे नहीं हैं और दूसरे नंबर पर हैं। पूर्व के दो व्यय परीक्षण में भाजपा के दोनों उम्मीदवार आगे रहे लेकिन अंतिम दिनों में उन्होंने खर्च में कटौती की है। हालांकि भाजपा की केशरी देवी पटेल फूलपुर में अब भी सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रत्याशी हैं।
प्रेक्षकों केे समक्ष प्रस्तुत लेखा जोखा के अनुसार इलाहाबाद लोकसभा में भाकपा के गिरधर गोपाल ने आठ मई तक 1,92,096 रुपये खर्च किए थे। वहीं कांग्रेस के योगेश शुक्ला इस तारीख तक 37,47,529 रुपये खर्च कर चुके थे। सपा के राजेंद्र ने सबसे अधिक 38,75,042 रुपये खर्च कर चुके थे। वहीं भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने 31,71,488 रुपये खर्च किया है। प्रगतिशील समाज पार्टी के अजीत पटेल ने 2,16,890, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अभिमन्यु 2,92,398, सनातन संस्कृति रक्षा पार्टी के ओमगुरु चरनदास 1,43,978, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गायत्री प्रसाद 78,245, आम आदमी पार्टी की भवानी सिंह 8,32,159, परिवर्तन समाज पार्टी के राम पाल 83,920, अन्नदाता पार्टी के शिवदत्त शुक्ला 78,335, लोक गठबंधन पार्टी के शिव प्रसाद 2,23,520, निर्दलीय अजय कुमार ने 1,15,375 तथा रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 1,13,755 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

फूलपुर में भाजपा की केशरी देवी ने सात मई तक सबसे अधिक 27,66,733 रुपर्य खर्च किए थे। कांग्रेस के पंकज सिंह चंदेल 12,92,440 तथा सपा के पंधारी 17,68,174 रुपये खर्च कर चुके थे। लोक गठबंधन पार्टी के अतुल कुमार द्विवेदी, 5,70,165, आंबेडकर युग पार्टी के कमला प्रसाद 12,500, राष्ट्रीय गरीब दल के दक्खिनी प्रसाद 31,686, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रिया सिंह पाल 5,57,739, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के रामनाथ प्रियदर्शी 72,525, मौलिक अधिकार पार्टी के डॉ.रामलखन चौरसिया 60,465, बलीराजा पार्टी के श्रीचंद्र केशरवानी 2,43,539, प्रगतिशील समाज पार्टी के सुनील कुमार मौर्या 88,774, युवा विकास पार्टी के संजीव कुमार 1,19,950, निर्दलीय ऋषभ पांडेय ने 64,838 तथा डॉ.नीरज ने 26,300 रुपये खर्च कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed