{"_id":"5ca125edbdec2213e8070625","slug":"171554064877-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बारह घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बारह घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बारह घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें
शुरूआती महीने में कम रहेगा विदेशी शराब का स्टॉक
दस-पचास रुपये तक मंहगी होगी अंग्रेजी शराब
प्रयागराज। आज से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों के खुलने के समय में दो घंटे का इजाफा किया जा रहा है। अब शराब की दुकानें सुबह दस बजे से रात के दस बजे तक खोली जा सकेंगी जबकि पहले इनको बारह बजे से खोलने का निर्देश था। इसके अलावा नए वित्तीय वर्ष में देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब के क्वार्टर को छोड़कर शराब के दाम में दस-पचास रुपये तक की बढ़ोत्तरी भी की गई है। कच्ची शराब के प्रभाव को कम करने को इस वर्ष देशी शराब का दाम नहीं बढ़ाया गया है जबकि अंग्रेजी शराब में क्वार्टर छोड़कर दूसरी श्रेणियों के दाम में दस-पचास रुपये तक का इजाफा किया गया है। बीयर के दाम एक समान तरीके से बढ़ाए गए हैं। कैन में मिलने वाली बीयर अब दस रुपये मंहगी मिलेगी जबकि बोतलों में मिलने वाली बीयर के लिए करीब बीस रुपये तक अधिक देने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ नए वित्तीय वर्ष के शुरूआती दिनों में शराब के शौकीनों को इसकी किल्लत भी झेलनी पड़ेगी। तमाम दुकानों में अभी तक पर्याप्त स्टाक नहीं पहुंचा है। इसी तरह लेबिल एवं दूसरी औपचारिकताओं के भी अब तक पूरा न होने से शराब की दुकानों तक माल नहीं भेजा जा सका है। इसको देखते हुए आज अंतिम दिन दुकानों को काफी भीड़ भी देखने को मिली। जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल के मुताबिक जरूरत के मुताबिक स्टॉक की व्यवस्था कराई गई। नए सीजन से दुकानें भी बारह घंटे खोली जा सकेंगी।