फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वि हिप के 5000 कार्यकर्ता जाएंगे अयाध्या

वि हिप के 5000 कार्यकर्ता जाएंगे अयाध्या

Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
वि हिप के 5000 कार्यकर्ता जाएंगे अयाध्या
विहिप के 5000 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या
विज्ञापन

0 कानून बनाकर राम मंदिर के लिए 25 नवंबर को होगी धर्मसभा, दो लाख लोग होंगे शामिल
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक बार फिर बड़े मुहिम की तैयारी है। लगातार बयानों के बीच शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की घोषणा की है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी 25 नवंबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर धर्मसभा बुला ली गई है। कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर होने वाली इस सभा में प्रयागराजक के पांच हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं।
परिषद की रविवार को अयोध्या में हुई आकस्मिक बैठक में धर्मसभा की घोषणा की गई। मीडिया प्रमुख अश्वनी मिश्र ने बताया कि इसमें सभी संतों को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा दो लाख श्रद्धालु तथा कार्यकर्ता भी सभा में शामिल होंगे। अश्वनी ने बताया कि धर्मसभा में आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यहां से पांच हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ हुआ तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। इसी सिलसिले में सोमवार को केशर भवन में परिषद की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से समन्वय बैठक बुलाई गई है। बैठक में संघ और परिषद के अलावा भाजपा समेत अन्य सभी आनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उधर, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि रामराज्य के स्थापना की प्रेरणा अयोध्या से ही मिलती है। अयोध्या देश ही नहीं विदेश से भी लोग आएं, स्वागत है। रामलला दर्शन के लिए उद्धव ठाकरे का भी स्वागत है। वह अयोध्या आएं और श्रीराम के सिद्धांतों का पूरे महाराष्ट्र में प्रचार-प्रसार करें। जहां तक कानून व्यवस्था की बात है तो इसे किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सिद्धार्थनाथ ने जिलों का नाम बदले जाने पर मंत्री ओमप्रकाश के बयान पर कहा कि वह पहले इतिहास को झांके। उन्हाेंने राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed