फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मानसून सत्र में राज्य सभा में गूंजेगा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा

मानसून सत्र में राज्य सभा में गूंजेगा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा

Sun, 27 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मानसून सत्र में राज्य सभा में गूंजेगा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा
रास में गूंजेगा भोजपुरी को आठवीं
विज्ञापन

अनुसूची में शामिल कराने का मुद्दा
द्वितीय भोजपुरी महोत्सव ‘माई’ में जुटे कई देशों के प्रतिनिधि
क्रासर
फिल्मों, गीतों को अश्लीलता से मुक्त करने की भी आवाज उठी
पीएम-सीएम को भेजा जाएगा प्रस्ताव, महानगरों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। संगमनगरी में शनिवार को देश-दुनिया से जुड़े भोजपुरी भाषी प्रतिनिधियों ने इस बोली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, फिल्मों, गीतों को अश्लीलता मुक्त कराने के लिए एक स्वर से आवाज उठाई। इसके लिए बाकायदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अन्य महानगरों में हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर सूबे की महिला एवं परिवार कल्याण, कृषि विपणन मंत्री स्वाती सिंह ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने का भरोसा दिलाया तो वहीं राज्य सभा सदस्य कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का मुद्दा इस मानसून सत्र में वह राज्य सभा में जोर शोर से उठाएंगे, ताकि लंबे समय से भोजपुरी भाषियों की मांग पूरी की जा सके।
विज्ञापन

उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में आयोजित द्वितीय भोजपुरी महोत्सव ‘माई’ में मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि भोजपुरी हमारी अस्मिता और पहचान है। इसे बचाने के लिए एकजुट प्रयास करना होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह अपने घर में बच्चों को भोजपुरी बोलने के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति न खोने पाए। इस महोत्सव में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने दुनिया के 17 देशों में बोली जाने वाली भोजपुरी की उपेक्षा पर चिंता जताई। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद, बिहार भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष चंद्रभूषण राय, लंदन में बिहारी कनेक्ट आंदोलन चलाने वाले उदेश्वर सिंह, दुबई से आए कृष्ण प्रताप सिंह, दिल्ली से मुकेश कुमार सिंह ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। बतौर मुख्य अतिथि भारत में मॉरिशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने भोजपुरी को बचाने के लिए ठोस पहल करने पर जोर दिया। इस दौरान भिखारी ठाकुर, महेंदर मिसिर जैसे भोजपुरी गीतकारों को नमन किया गया। संचालन मनोज सिंह भावुक ने किया। संयोजन अजीत विक्रम सिंह, संजय सिंह और अजीत सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भारतीय संस्कृति-नेतृत्व क्षमता दुनिया में बेजोड़: जगदीश गोवर्धन
इलाहाबाद। मॉरिशस के हाई कमिश्नर जगदीश गोवर्धन ने शनिवार को कहा कि भोजपुरी भारत की सबसे प्राचीन संस्कृति है। इसकी मिठास मॉरिशस से लेकर फिजी, सूरीनाम, कनाडा, थाईलैंड, लंदन समेत कई देशों में छाई हुई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का बखान किया। कहा कि दुनिया के जिस देश में भी भोजपुरी भाषी फैले हुए हैं, मोदी उनके भी पीएम हैं। उनका क्षमता का लोहा दुनिया मान रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु का दर्जा जरूर हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed