{"_id":"5a7de9034f1c1b462c8b70f9","slug":"171518201091-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर परी बड़ी बनाने वाली कंपनी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर परी बड़ी बनाने वाली कंपनी पर छापा
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (वाणिज्य कर) विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने सुंदर परी बीड़ी के निर्माता छोटाभाई मुन्नाभाई एंड कंपनी के नैनी समेत 15 ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। एसआईबी ने कंपनी की नैनी में नौ फैक्ट्रियों, करछना में दो तथा हंडिया, नैनी, फूलपुर एवं गोतवन की एक-एक शाखा पर कार्रवाई की। जांच के दौरान भारी मात्रा में बीड़ी, तेंदू पत्ता, तम्बाकू आदि का स्टॉक पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक संदिग्ध रजिस्टर तथा कच्चे हिसाब के रूप में सौ से अधिक पन्ने सीज किए गए। मामले में करोड़ों की कर चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
छोटाभाई मुन्नाभाई एंड कंपनी के खिलाफ टैक्स चीरो की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इसके बाद एडीशनल कमिश्नर ग्रेड टू राम प्रसाद के निर्देश में इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं फतेहपुर के अफसरों की 15 टीमें बनाकर शुक्रवार दोपहर में सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। ज्वाइंट कमिश्नर कारपोरेट सर्किल अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी एसपी अग्रवाल के नेतृत्व में 50 से अधिक अफसरों की अलग-अलग टीमों के पहुंचने पर फैक्ट्रियों और उसकी शाखाओं में काम करने वालों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने सभी ठिकानों से बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज जब्त सीज कर किए।
एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन आरके कुरील ने बताया कि सुंदर परी बड़ी इलाहाबाद, रायबरेली, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर आदि जिलों में भारी मात्रा में बिकती है। कंपनी जवान एवं स्पेशल जवान नाम से भी बीड़ी का निर्माण करती है जो बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ में बिकती है। बताया कि जब्त किए गए प्रपत्रों के आधार पर करोड़ों की कर चोरी की संभावना है। अब इसकी गणना करके टैक्स की वसूली की जाएगी।