फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गदंगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

गदंगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

Sat, 03 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गदंगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
गंदगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

0 मुंडेरा में एक नर्सिंग होम पर नगर निगम ने ठोंका एक लाख का जुर्माना
0 निगम प्रशासन ने पांच-पांच सदस्यीय दस टीमों का किया गया गठन

इलाहाबाद। शहर में जहां तहां गंदगी फैलाने वाले लोगों से नगर निगम प्रशासन अब सख्ती से निपटेगा। इसके लिए नगर निगम की टीम अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान अगर कहीं कोई गंदगी फैलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम द्वारा पांच-पांच सदस्यीय दस टीमों का गठन किया गया है। शनिवार से ये टीम शहर में सक्रिय हो जाएगी।

दरअसल स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लखनऊ से एक तीन सदस्यीय टीम इलाहाबाद आई हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिकृत कंपनी डब्ल्यूएएसपी द्वारा निगमों को सफाई में तकनीकी सहयोग दिया जाना है। इस टीम द्वारा शुक्रवार को मुंडेरा मंडी और उसके आसपास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुंडेरा मंडी के पास एक निजी नर्सिंग होम के फैलाई गई गंदगी देखी गई। इस पर निगम प्रशासन की ओर से संबंधित नर्सिंग होम के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया ने इसकी पुष्टि की है। टीम द्वारा मुंडेरा मंडी में बनाई गई पिट को भी देखा गया। यहां साफ सफाई पर असंतोष जाहिर किया गया। यहां तमाम लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण एप को डाउनलोड करने के बारे में भी पूछा गया। संबंधित टीम और नगर निगम के अफसरों द्वारा जीरोरोड बस स्टेशन के पास भी निरीक्षण किया गया। यहां भी दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों से तकरीबन 1.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क पर गंदगी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि नियमित रूप से गंदगी फैलाने वालों से अब जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed