फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंसेफलाइटिस से निपटने की ठोस कार्ययोजना दे सरकार

इंसेफलाइटिस से निपटने की ठोस कार्ययोजना दे सरकार

Mon, 18 Sep 2017 07:59 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
इंसेफलाइटिस से निपटने की ठोस कार्ययोजना दे सरकार
सभी केंद्र (गोरखपुर के लिए खास)
विज्ञापन

000000000000000000

बीआरडी मेडिकल कॉलेज हादसा

इंसेफलाइटिस से निपटने की ठोस कार्ययोजना दे सरकार
0 हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांगा प्रस्ताव
0 कार्रवाई ही नहीं समस्या का स्थायी समाधान जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफलाइटिस से पीड़ित बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले पर ठोस कार्ययोजना अगली तारीख पर पेश करें, ताकि इंसेफलाइटिस या दूसरी किसी बीमारी से होने वाली मौतों को रोका जा सके।
मेरठ के लोकेश खुराना सहित अन्य दर्जनों की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले की अध्यक्षता वाली पीठ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज की जांच करने का विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई पर सचिव ने रिपोर्ट दाखिल कर दी। राज्य सरकार को भी अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में देनी है। अदालत दोनों रिपोर्टों का एक साथ निरीक्षण कर अग्रिम आदेश पारित करेगी। सोमवार को कोर्ट ने सभी पक्षकारों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने सुझाव अदालत के समक्ष रखें कि किस प्रकार से जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अगली सुनवाई पर इस बाबत ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि बीमारी से निपटने के लिए स्थायी हल के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जानी चाहिए। उनके राय के अनुसार ऐसे प्रभावी प्रबंध होने चाहिए, जिससे इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके। याची के अधिवक्ता केके रॉय, वीसी श्रीवास्तव आदि का कहना था कि हर साल प्रदेश में हजारों बच्चों की मौत हो जाती है। सरकारी उदासीनता की वजह से ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज जैसे हादसे होते हैं। प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सिन्हा को नामित किया है। अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने भी सरकार का पक्ष रहा। मामले की अगली सुनवाई छह अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed