फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे 50 शिक्षक

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे 50 शिक्षक

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे 50 शिक्षक
प्रतिनियुक्त पर रखे जाएंगे 50 शिक्षक
विज्ञापन

0 डीआईओएस ने जारी किए निर्देश, छह सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
0 11 एवं 12 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय में होगा साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के रिक्त पदों पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर तैनाती की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग विषयों के लिए कुल 50 शिक्षकों की नियुक्ति अर्हता के आधार पर होनी है। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 11 एवं 12 सितंबर को साक्षात्कार होगा।

डीआईओएस आरएस विश्वकर्मा की ओर से इस संबंध में शनिवार को निर्देश जारी किए गए। इसके तहत परिषद के अधीन विशिष्ट बीटीसी के जरिए चयनित एवं कार्यरत शिक्षक की शैक्षिक अर्हता, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की शैक्षिक अर्हता रखते हैं और प्रतिनियुक्ति पर आने को इच्छुक हैं, आवेदन कर सकते हैं। ऐसे लोग भी आवेदन कर सकते हैं जो इस पद की शैक्षिक अर्हता के समान योग्यता रखते हैं। आवेदन पर पंजीकृत डाक अथवा डीआईओएस कार्यालय में तय तिथि तक स्वीकृत किए जाएंगे। अर्ह अभ्यर्थियों में से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए शिक्षक का साक्षात्कार 11 सितंबर को तथा शेष सहायक अध्यापकों के सभी विषयों का साक्षात्कार 12 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन


विषय रिक्त पद
शारीरिक शिक्षा 1
कृषि 2
कला 3
हिन्दी 6
विज्ञान 8
संस्कृत 1
सामाजिक विज्ञान 6
जीव विज्ञान 1
अंग्रेजी 9
गणित 12
गृह विज्ञान 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed