{"_id":"595115934f1c1bff058b4cb0","slug":"171498486163-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड भंग होने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड भंग होने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भंग हुआ तो गंभीर परिणाम
0 प्रतियोगी छात्रों ने योगी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, दी चेतावनी
0 29 जून को चयन बोर्ड से कैंडल मार्च निकालकर करेंगे आंदोलन की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रतियोगी छात्रों ने 90 दिनों में माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों पर भर्ती शुरू करने के वायदे को पूरा करने के बजाए सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड एवं उच्च शिक्षा सेवा आयोग को भंग करने की बनाई जा रही योजना का विरोध किया है। रविवार को बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच की बैठक में चयन बोर्ड भंग करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई। प्रतियोगी छात्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर 29 जून से कैंडल मार्च के साथ आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड भंग करने की योजना, योगी सरकार की वादाखिलाफी और प्रतियोगियों के साथ क्रूर मजाक है। यदि वास्तव में सरकार की मंशा भ्रष्टाचार से निपटने की होती तो लंबित भर्तियों को साक्षात्कार मुक्त कर पूर्ण कराने के बाद नए सिरे से भर्ती संस्था की बात तर्कसंगत मालूम पड़ती, जो छात्र हित में उचित और न्याय संगत भी होता, लेकिन सरकार की मंशा भर्तियों को अधर में लटकाना है। कहा कि चार जून को इलाहाबाद आए सीएम ने वार्ता के दौरान लंबित परीक्षाओं समेत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती, जीआईसी की लिखित परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन चयन बोर्ड भंग कर नया आयोग बनाने पर सभी भर्तियां कम से कम एक से दो वर्ष तक अधर में लटक जाएंगी। कहा कि सरकार लगातार युवाओं के साथ आंखमिचौली कर रही है। टीईटी परीक्षा कई बार हुई, लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में आज तक एक भी भर्ती नहीं हुई। इससे युवा परेशान हैं। प्रतियोगी छात्र नेता अभिषेक सिंह ने बताया कि 29 जून को शाम साढ़े चार बजे चयन बोर्ड के एलनगंज कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में प्रतियोगियों से इसमें शामिल होने की अपील की। बैठक में राजेश सचान, संगीता, राजाराम, हेमंत सिंह, आलोक, मनोज, पूजा, रत्ना, ट्विंकल, सुनीता, आरती, उमा शंकर, सिकंदर, शेखर आदि शामिल थे।