{"_id":"594aa3a64f1c1bc21e8b47a2","slug":"171498063782-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूध, खोया में मिलावट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, खोया में मिलावट की आशंका
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध, खोया में मिलावट की आशंका, लिए गए नमूने
0 विभाग की ओर से खाद्य एवं पेय पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया गया
इलाहाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से बुधवार को हुई कार्रवाई में मिलावट की आशंका होने पर दूध और खोया के चार नमूने लिए गए। नमूनाें को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने अल्लापुर स्थित ललित स्वीट पर छापेमारी कर खोया का नमूना लिया। साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दुकानदार को नोटिस भी दिया गया। इसी क्रम में टीम ने राजकीय इंटर कालेज के सामने, झूंसी स्थिति डेरियाें में भी छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि इन जगहों से तीन नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विभाग की ओर से 100 दिनी कार्यक्रम के अंतर्गत साकेत नर्सिंग कालेज में कैंप लगाकर लोगों को खाद्य एवं पेय पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य हरिमोहन श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीएल यादव आदि ने मौखिक और प्रपत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी।