फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रोडवेज की सभी बसों पर अब रहेगी ᅭतीसरी नजरᅮ

रोडवेज की सभी बसों पर अब रहेगी ᅭतीसरी नजरᅮ

Sun, 19 May 2019 11:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की सभी  बसों पर अब रहेगी ᅭतीसरी नजरᅮ
रोडवेज की सभी बसों पर रहेगी अब ‘तीसरी नजर’
विज्ञापन

0 पहले चरण में सभी जनरथ श्रेणी की सभी बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी रोडवेज की सभी बसें अब सीसीटीवी कैमरे से लैस नजर आएंगी। रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चरणबद्ध तरीके से बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। पहले चरण में निगम अपनी जनरथ बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करेगा। इसके बाद रोडवेज की केंद्रीय वर्कशॉप से आने वाली सभी नई बसों सीसीटीवी कैमरे से लैस होकर ही निकलेंगी।
यूपी रोडवेज की बसों में सीसीटीवी लगाने का काम निर्भया फंड से होगा। रोडवेज द्वारा अभी हाल ही में शुरू की गई महिला यात्रियों की पिंक सेवा भी सीसीटीवी कैमरे से लैस की गई है, लेकिन अभी उसके कैमरे चालू नहीं किए गए हैं। अभी प्रयागराज परिक्षेत्र के पास एक भी पिंक बस नहीं है। लखनऊ के आलमबाग और चारबाग डिपो की ओर से से ही नियमित रूप से छह पिंक सेवा प्रयागराज के लिए चल रही है। गोरखपुर से प्रयागराज के लिए शीघ्र ही दो अन्य पिंक सेवा शुरू की जाएगी। जनरथ बसों की बात करें तो प्रयागराज परिक्षेत्र में 27 जनरथ बसें हैं। निर्भया फंड के तहत इन बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र में कुल बसों की संख्या 610 है। जनरथ बसों के बाद अन्य बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसके अलावा जो अब नई बसें वर्कशॉप से आनी है वे सभी सीसीटीवी कैमरे से लैस होकर आ सकती हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज को मिल गई पांच और एसी जनरथ बसें
0 प्रयागराज परिक्षेत्र में एसी जनरथ बसों की संख्या कुल 27 हो गई है। पहले यहां 22 एसी जनरथ बसें थी। अभी हाल ही में मुख्यालय की ओर से पांच एसी बसें परिक्षेत्र को मिली हैं। इसमें से दो बसें लखनऊ, एक मिर्जापुर-लखनऊ वाया इलाहाबाद, एक रेनूकूट और एक अन्य बस गोरखपुर रूट पर लगाई है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि सर्वाधिक 10 एजी जनरथ बसें सिविल लाइंस डिपो से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed