{"_id":"5cdd876cbdec2207476e2a25","slug":"161558021996-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी से संबंधित दो खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी से संबंधित दो खबरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
--------
एएसओ स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित
0 सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 373 पदों पर होगी भर्ती
0 सफल अभ्यर्थियों से सत्यापन के लिए मांगे गए अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) की स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसके तहत एएसओ के 373 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।
स्क्रीनिंग परीक्षा पिछले साल 11 नवंबर को शहर के छह केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 1714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि 1100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में शामिल जिन अनारक्षित एवं ओबीसी अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 40 प्रतिशत यानी 52.8 अंक और जिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों ने 30 प्रतिशत यानी 39.6 अंक से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर/अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। निर्धारित मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके आवेदन पत्र, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण प्रपत्र एवं विभिन्न परीक्षाओं में प्राप्तांक प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रपत्रों को डाउन कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर उनके साथ दावे की पुष्टि में सभी शैक्षिक अभिलेखों और आरक्षण के दावे के संबंध में नवीनतम निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणपत्र की प्रमाणित संलग्न करते हुए आयोग को तीन जून तक उपलब्ध कराएंगे। अभिलेख स्पीड पोस्ट के माध्यम से या सीधे आयोग मुख्यालय, प्रयागराज के निर्धारित काउंटर पर उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
00
एपीसीएस-2013 की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा स्थगित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 26 मई को प्रस्तावित अपर निजी सचिव (एपीएस)-2013 की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।