{"_id":"69ed2da58c1ea1e41108fd21","slug":"161-locomotives-fitted-with-armor-and-eight-station-lifts-allahabad-news-c-3-1-ald1024-871537-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 161 इंजनों में लगा कवच व स्टेशनों पर लगी आठ लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 161 इंजनों में लगा कवच व स्टेशनों पर लगी आठ लिफ्ट
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के विद्युत विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुरक्षा परियोजना कवच को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने सभी डब्लूएपी-7 लोकोमोटिव सहित कुल 161 इलेक्ट्रिक इंजनों में कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम लगाया है।
रेलवे विद्युत विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में न केवल सुरक्षा, बल्कि रफ्तार और यात्री सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया है। आगरा-कानपुर कॉरिडोर पर वंदे भारत ट्रेन का 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। वहीं विभाग ने रिकॉर्ड समय में मक्खनपुर, करछना, पनकी और शोलाका जैसे क्षेत्रों में नए पावर सब-स्टेशन चालू किए हैं।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने स्टेशनों पर लगे 59 स्वचालित सीढ़ी और 86 लिफ्ट में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड एरोसोल फायर सप्रेशन सिस्टम लगाया है। जो किसी भी बिजली जनित आग को तत्काल नियंत्रित कर लेगा। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं के मामले में प्रयागराज के सूबेदारगंज, कानपुर अनवरगंज और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर आठ नई लिफ्ट और ग्वालियर में तीन स्वचालित सीढ़ी की सौगात दी गई। सूबेदारगंज स्टेशन पर पहली बार सोलर पैनल की सफाई के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह की पहली पहल है।
विज्ञापन
वर्तमान वित्तीय वर्ष में जोन के सभी इंजनों में शत फीसदी कवच फिटमेंट और लोको पायलट के काम के घंटे कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।