{"_id":"5d0a45208ebc3e19bc6988ed","slug":"15609541306-allahabad-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्रवक्ता का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट प्रवक्ता का परिणाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए खास)
000000000000000000
डायट प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान का परिणाम घोषित
0 जौनपुर के कृष्ण प्रताप सिंह को पहला स्थान, अपर्णा सिंह को महिला वर्ग में पहली रैंक
0 यूपीपीएसी की ओर से 2013-14 में विज्ञापित पदों के लिए मई 2019 में हुए साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2013-14 में विज्ञापित प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। जौनपुर के कृष्ण प्रताप सिंह को पहली रैंक मिली है, जबकि अपर्णा सिंह दूसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में अपर्णा को पहली रैंक मिली है।
तीसरा स्थान पंकज कुमार पटेल को मिला है, वहीं चौथे स्थान पर सिकंदर यादव और पांचवें स्थान विवेक कुमार श्रीवास्तव हैं। आयोग की ओर सीधी भर्ती से नियमित चयन के बाद इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 से 30 मई के बीच हुआ था। चयनित अभ्यर्थियों में 15 पद एससी, एक पद एसटी, 19 पद ओबीसी तथा 35 पदों पर अनारक्षित एवं क्षैतिज आरक्षण से डीएफएफ कोटे सेएक पद, तीन पद पूर्व सैनिक, 14 पद महिला, तीन पदों पर दिव्यांगों का चयन किया गया है।
कृष्ण प्रताप को 42 वर्ष में मिली सफलता
0 डायट प्रवक्ता की सीधी भर्ती के चयन में पहला स्थान हासिल करने वाले कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह जौनपुर के त्रगुतवन गांव के हैं। कृष्ण प्रताप को यह सफलता 42 वर्ष की आयु में मिली है। जौनपुर से स्कूली एवं उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद कृष्ण प्रताप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने प्रयागराज आ गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में साक्षात्कार तक पहुंचने के बाद भी उन्हें अंतिम सफलता नहीं मिली, आयोग की ओर से तय आयु सीमा 40 वर्ष पूरी करने के बाद कृष्ण प्रताप सिंह शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे थे। 2013-2014 में विज्ञापित सीधी भर्ती के डायट प्रवक्ता के पद पर मई में हुए साक्षात्कार में कृष्ण प्रताप सिंह पहले स्थान पर रहे।