{"_id":"5d0555c68ebc3e57f5399755","slug":"15606307149-allahabad-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला कर्मियों के अस्तित्व की लड़ाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला कर्मियों के अस्तित्व की लड़ाई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला कर्मियों के अस्तित्व की लड़ाई तेज, दिल्ली तक होगी घेराबंदी
क्रासर
आयुध भंडार की शिफ्टिंग रोकने के लिए संघर्ष का एलान
ओडी फोर्ट श्रमिक संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ओडी फोर्ट श्रमिक संघ की कार्यकारिणी समिति की शनिवार को हुई बैठक में किसी भी दशा में किला खाली न करने का संकल्प दोहराया गया। किला कर्मियों के अस्तित्व की लड़ाई तेज करने और हितों की रक्षा के लिए प्रयागराज से दिल्ली तक संघर्ष में किसी तरह की कसर न छोड़ने का एलान किया गया। सोमवार को होने वाली गेट मीटिंग की सफलता की समीक्षा केसाथ ही किला व रक्षा भूमि को बचाने के लिए श्रमिक यूनियनों से एकजुटता की अपील की गई।
किला परिसर स्थित यूनियन हॉल में दिन के 12:30 बजे ओडी फोर्ट श्रमिक संघ की बैठक आरंभ हुई। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इंटक केजिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किला कर्मियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा इसके लिए जरूरत पड़ी तो दिल्ली दरबार तक घेराबंदी की जाएगी। संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सेना से किला खाली कराने के बाद रक्षा भूमि पर अतिक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुध भंडार की शिफ्टिंग के साथ ही सैकड़ों एकड़ रक्षा भूमि की देखरेख नहीं हो पाएगी। ऐसे में यमुना किनारे के ओडी फोर्ट के भवनों में ही वर्कशॉप व अन्य कार्यों के संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे पहले गेट मीटिंग की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर मुरारी मिश्र, अरविंद प्रसाद पवन शक्ति, जय प्रकाश, अशोक यादव, राकेश यादव, सीडी पाल समेत तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित थे।