फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज को मिलेगी छह और एसी जनरथ बसें

प्रयागराज को मिलेगी छह और एसी जनरथ बसें

Sun, 16 Jun 2019 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज को  मिलेगी छह और एसी जनरथ बसें
प्रयागराज को मिलेगी छह और एसी जनरथ बसें
विज्ञापन

प्रयागराज। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र को मुख्यालय से शीघ्र ही छह एसी जनरथ मिल जाएंगी। इन छह बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद प्रयागराज परिक्षेत्र में एसी जनरथ बसों की संख्या 39 हो जाएगी। अभी प्रयागराज परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो के पास कुल 33 जनरथ बसें हैं। इन बसों का संचालन किस रूट पर होगा उसकी तैयारी भी रोडवेज ने शुरू कर दी है।

वर्तमान समय सर्वाधिक 11 जनरथ बसों का संचालन प्रयागराज से लखनऊ के लिए हो रहा है। इसके अलावा बांसी, बहराइच, दिल्ली, बांदा, रेनकूट, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी एवं आगरा के लिए जनरथ बसें चल रही है। रोडवेज की साधारण बसों की तुलना में जनरथ बसों के किराये में ज्यादा अंतर नहीं है। गर्मी के इस मौसम में कूल-कूल सफर करने के लिए यात्री जनरथ बसों को ही तरजीह दे रहे हैं। पिछले दिनों ही परिक्षेत्र में दो नई जनरथ बसें शामिल की गई थी। अब छह अन्य बसों के आने के बाद इसे फैजाबाद, गोरखपुर आदि रूट पर रोडवेज की ओर से लगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed