फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कल्याणी देवी उपकेंद्र पर जनता ने जड़ा ताला

कल्याणी देवी उपकेंद्र पर जनता ने जड़ा ताला

Fri, 14 Jun 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कल्याणी देवी उपकेंद्र पर जनता ने जड़ा ताला

विज्ञापन
कल्याणी देवी उपकेंद्र पर जनता ने जड़ा ताला
क्रासर
केबल ब्रस्ट होने से 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा, जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कैंट पावर स्टेशन से जुड़े 33 केवी क्षमता वाले कल्याणी देवी उपकेंद्र की केबल फटने से बृहस्पतिवार को दर्जन भर से अधिक फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की भोर में आए फाल्ट को बृहस्पतिवार की दोपहर ठीक किया गया, लेकिन शाम को फिर दरियाबाद फीडर की केबल ब्रस्ट हो गई और चार फीडर बंद हो गए। करीब 18 घंटे से लगातार आपूर्ति ठप होने से नाराज जनता का गुस्सा फूट पड़ा। शाम को नाराज लोगों ने कल्याणी देवी उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।

करेलाबाग विद्युत वितरण खंड से जुड़े कल्याणी देवी सब स्टेशन की मेन केबल ब्रस्ट होने से बुधवार की आधी रात के बाद 2:30 बजे सभी फीडर बंद हो गए। बिजली न होने से सुबह घरों में पानी नहीं आया। एक्सईएन महेंद्र प्रसाद के मुताबिक फाल्ट की जानकारी मिलने के बाद ही गैंग लगाई दी गई थी। दोपहर दो बजे केबल की मरम्मत कराई गई, लेकिन शाम को फिर दरियाबाद फीडर लाइन की केबल फट गई। उधर, दिन भर बिजली न होने से नागरिकों मे उबाल आ गया और क्षेत्रिय लोगों ने कल्याणी देवी सब स्टेशन पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। शबी हसन,गुलजार, मुबारक, शारिब के साथ सैकड़ों लोगों ने उपकेंद्र घेर लिया। कल्याणी देवी सब स्टेशन के कर्मियों का कहना था कि केबल की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन नाराज लोगों कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे। अंतत: उपकेंद्र पर ताला लगा दिया गया। सपा नेता सैयद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि दरियाबाद, अटाला और कल्याणी देवी के लोगों को बिना बिजली भीषण गर्मी और उमस में दिन रात पसीना पोछना पड़ रहा है। कई परिवारों के लोगों को बच्चों को लेकर रिश्तेदारों के घर जाना पड़ा। इसी तरह रामबाग डिवीजन के आजादनगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed