फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   झूठ बोलकर जमानत पाने की कोशिश पड़ी महंगी

झूठ बोलकर जमानत पाने की कोशिश पड़ी महंगी

Tue, 04 Jun 2019 08:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
झूठ बोलकर जमानत पाने की  कोशिश पड़ी महंगी
कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000000000

झूठ बोलकर जमानत पाने की कोशिश पड़ी महंगी
0 हाईकोर्ट ने जमानत खारिज की, चलेगा अवमानना का केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फर्जी दस्तावेज पर अदालत को गुमराह कर जमानत पाने की कोशिश कन्नौज के तिर्वा निवासी शिवम को महंगा पड़ गया। हाईकोर्ट ने न सिर्फ उसकी जमानत अर्जी खारिज की, बल्कि अदालत की अवमानना का नोटिस भी जारी कर दिया। कोर्ट ने झूठे दस्तावेज के सहारे अपहरण के आरोप में जमानत पर रिहाई की कोशिश करने को अदालत की अवमानना करार दिया है और कहा है कि आवेदक तथा शपथकर्ता दोनों पर अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।
कोर्ट ने याची के अधिवक्ता और शपथकर्ता से पांच जुलाई तक व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है, साथ ही सरकारी अधिवक्ता को याची द्वारा कोर्ट को गुमराह कर जमानत पर रिहाई की कोशिश का जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने तिर्वा कन्नौज के शिवम की जमानत अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार महेश चंद्र ने दो फरवरी 2019 को तिर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि 29 जनवरी 19 को उसकी बेटी सलोनी एसपी महिला महाविद्यालय तिर्वा में पढ़ने गई थी, तभी से लापता है। याची शिवम और विष्णु पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दी कि लड़की की बरामदगी नहीं हो सकी है। हाईकोर्ट में आवेदक की तरफ से दाखिल जमानत अर्जी के समर्थन में हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया गया कि सलोनी ने घर से भागकर अशोक कुमार से शादी कर ली है। दोनों साथ हैं। हाईकोर्ट से संरक्षण मिला हुआ है। उन्हें झूठा फंसाया गया है। अपर शासकीय अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची कोर्ट को झूठी जानकारी देकर गुमराह कर जमानत पाना चाहता है। याची जिस सलोनी की बात कर रहा है, वह नौ जुलाई 1997 में जन्मी है और कानपुर देहात के निवासी उदय नारायण की पुत्री है। जिस सलोनी के अपहरण का आरोप है, वह 25 अक्तूबर 2001 में जन्मी है और तिर्वा कन्नौज के महेश चंद्र गुप्ता की बेटी है। दोनों में काफी अंतर है। इस जानकारी के बाद कोर्ट ने अदालत की अवमानना करार देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed