फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीच रास्ते पवन एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, मचा हड़कंप

बीच रास्ते पवन एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, मचा हड़कंप

Mon, 03 Jun 2019 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
बीच रास्ते  पवन एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, मचा हड़कंप
पवन एक्सप्रेस के पहिए से
विज्ञापन

निकला धुआं, मचा हड़कंप
0 डभौरा रेलवे स्टेशन के पास स्लीपर कोच में ब्रेक बाइडिंग की वजह से निकला धुआं
0 बरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आग की अफवाह के चलते बाहर उतर गए तमाम यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन आ रही पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के पहिए से धुआं निकलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। बाद में ट्रेन को इलाहाबाद मंडल के बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान तमाम यात्री आग की अफवाह को लेकर ट्रेन से उतर गए। जांच की गई तो ट्रेन के स्लीपर कोच के पहिए में ब्रेक बाइडिंग पाई गई। उसे दुरुस्त करने के बाद ही ट्रेन जंक्शन के लिए रवाना हो सकी।

लोकमान्य तिलक से दरभंगा जाने वाली पवन एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 9.13 बजे डभौरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो वहां स्टेशन मास्टर ने देखा कि उसके एस-थ्री कोच के पहिए से धुआं निकल रहा है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल ऑफिस को दी। सूचना के बाद ट्रेन सुबह 9.24 बजे बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक ली गई। इस दौरान आग की अफवाह को लेकर तमाम यात्री नीचे उतर गए। बाद में वहां सहायक लोको पॉयलट और गार्ड ने ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इसके बाद सुबह 10.28 बजे ट्रेन बरगढ़ से चली जो दिन में 12 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। इस बारे में पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि ट्रेन के पहिए से ब्रेक ब्लॉक चिपकने की वजह से ही ब्रेक बाइंडिंग होती है। ऐसी स्थिति में धुआं निकलता है, जो सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed