फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेवती के गढ़ करछना में भाजपा ने जीते 259 बूथ

रेवती के गढ़ करछना में भाजपा ने जीते 259 बूथ

Tue, 28 May 2019 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेवती के गढ़ करछना में भाजपा  ने जीते 259 बूथ
रेवती के गढ़ करछना में भाजपा ने जीते 258 बूथ
विज्ञापन

0 सपा के वर्चस्व वाली इस विधानसभा में राजेंद्र को 112 बूथों में ही मिली जीत
0 रेवती के पोलिंग बूथ 307, 308 पर आगे रही भाजपा, 309 नंबर बूथ पर जीती सपा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह का गढ़ कहे जाने वाली करछना विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इलाहाबाद संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा सीट में भाजपा ने न सिर्फ कुल 370 बूथों में से 258 बूथ जीते, बल्कि गठबंधन प्रत्याशी पर 27853 मतों की बढ़त भी ली। वर्ष 2014 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा इस विधानसभा सीट पर तब सपा के प्रत्याशी रहे रेवती रमण सिंह से 16889 मतों से पिछड़ गई थी।

इस बार हुए लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा का गठबंधन होने से चर्चा इस बात की थी कि सपा प्रत्याशी राजेंद्र पटेल करछना विधानसभा से लंबी लीड लेंगे लेकिन, लीड लेना तो दूर गठबंधन होने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी के 98832 मतों के मुकाबले उन्हें 70979 मत ही मिले। पिछले लोकसभा चुनाव में रेवती रमण ने सिर्फ सपा के दम पर ही इस विधानसभा से 74499 मत बटोरे थे, जबकि भाजपा के प्रत्याशी रहे श्यामा चरण को 57610 मत ही मिले थे। इस बार सपा प्रत्याशी करछना विधानसभा से सिर्फ 112 बूथ पर ही बढ़त बना सके, जबकि 258 बूथों पर डा. रीता बहुगुणा जोशी आगे रही। रेवती रमण सिंह के पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय बरांव की बात करेें तो यहां बूथ संख्या 307, 308 एवं 309 पर भाजपा प्रत्याशी से सपा प्रत्याशी को अच्छी टक्कर मिली। बूथ नंबर 309 पर राजेंद्र पटेल को 230 तो रीता जोशी को 190 मत मिले। इसी तरह बूथ संख्या 307 एवं 308 पर रीता ने अच्छी लीड ली। बूथ संख्या 307 में रीता को 367 एवं राजेंद्र पटेल को 274 ही मत मिले, जबकि बूथ संख्या 308 में भी रीता और राजेंद्र को क्रमश: 267 एवं 220 मत मिले। इस तरह से इन तीन बूथों में से दो में भाजपा को ही जीत मिल गई। बूथ संख्या 310 पर सपा प्रत्याशी राजेंद्र को महज 18 मत ही मिले। इस बूथ पर रीता को 401 मत मिले।
विज्ञापन


करछना विधानसभा में प्रमुख प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण
कुल पड़े मत की संख्या 183537
डा. रीता बहुगुणा जोशी (भाजपा) 98832
राजेंद्र पटेल (सपा गठबंधन) 70979
योगेश शुक्ला (कांग्रेस) 3243
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed